Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रत्येक कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी मानकर कड़ी मेहनत करें, आयेगा शानदार परिणाम : बाबूलाल मरांडी

Govindpur (Dhanbad) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपाइयों से टीम बनाकर शहर एवं गांव में घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगने तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. मंगलवार सुबह राजविलास रिजॉर्ट कौवाबांध में उन्होंने कहा कि जिला एवं मंडल स्तरीय टीम प्रत्येक मतदाता से संपर्क साधें, ताकि भाजपा की जीत बड़े अंतर से हो. उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में पूरे क्षेत्र में लहर है. अब कार्यकर्ता की जिम्मेदारी एक-एक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी मानकर कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी इसका शानदार परिणाम निकलेगा और कमल खिलेगा.  इस अवसर पर प्रत्याशी विधायक ढुल्लू महतो, लोकसभा प्रभारी सुरेश साव, सिंदरी विधानसभा प्रभारी संजीव अग्रवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ज्ञानरंजन सिन्हा, धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, मोहन कुंभकार, प्रकाश शर्मा, बाबू भगत आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : उलगुलान">https://lagatar.in/ulgulan-maha-rally-successful-bjps-hand-in-the-incident-of-fighting-supriyo/">उलगुलान

महारैली सफल, मारपीट की घटना बीजेपी का कर्मकांड-सुप्रियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही