Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत में हर साल हाई ब्लडप्रेशर से 10 फीसदी से ज्यादा लोगों की मौत- डॉ. अर्जुन मेहता

Amarnath Pathak Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव स्थित महुंगाई कला पंचायत के सुकुलखपिया में `वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे` के मौके पर विशेष मेडिकल कैंप में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. अदाणी फॉउंडेशन की ओर से लगाई गई मोबाइल मेडिकल टीम में डॉ. अर्जुन मेहता शामिल थे. इस दौरान उन्होंने लोगों को हाइपरटेंशन से बचने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि भारत में हर साल हाई ब्लडप्रेशर से 10.8 प्रतिशत लोगों की मौत हो रही है. स्ट्रोक के 29 प्रतिशत और हार्ट अटैक के 24 प्रतिशत मामलों का कारण भी हाई ब्लडप्रेशर है. हाइपरटेंशन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 17 मई को `वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे` मनाया जाता है, जहां लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाता है. उन्होंने कहा कि हाइपरटेंशन किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता हैं. इसलिए ब्लडप्रेशर को नियंत्रण में रखना जरूरी है, जिससे उम्र भी बढ़ेगी और स्ट्रोक का जोखिम भी कम होगा.

ग्रामीणों को किया गया जागरुक

डॉक्टर अर्जुन मेहता ने ग्रामीणों को बताया कि शारीरिक गतिविधि, योग और संतुलित आहार लेकर आप इससे बच सकते हैं. उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को नियमित अंतराल पर ब्लडप्रेशर की जांच कराने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव के कारण ही ब्लडप्रेशर बढ़ता है. कार्यक्रम में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच के बाद उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गयी. बता दें कि अदाणी फॉउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम ने मई में अब तक कुल 219 ग्रामीणों के ब्लडप्रेशर की जांच की है और उन्हें आवश्यक नि:शुल्क दवाइयां दी हैं. इसे भी पढ़ें: बगोदर">https://lagatar.in/bagodar-bagodar-bachao-sangharsh-samiti-opens-front-in-support-of-sahiyas/">बगोदर

: सहियाओं के समर्थन में बगोदर बचाओ संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही