Search

 
 
 

हर साल टेंडर-टेंडर, झारखंड में बदला स्कूलों का समय, रामगढ़ में बस-ट्रेलर में टक्कर, दो मरे, पहले सामाजिक दायित्व निभाएं, फिर CSR समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : गर्मी के मौसम में हर साल नगर निगम की ओर से चापाकलों की मरम्मत के लिए टेंडर निकाले जाते हैं. अगली गर्मियां आते-आते चापाकल फिर खराब हो जाते हैं और फिर से टेंडर निकाले जाते हैं. जिस कॉन्ट्रेक्टर को चापाकलों की मरम्मत का ठेका दिया जाता है, कागजों के अनुसार एक साल तक उनके मेंटेनेंस का जिम्मा भी उसी कॉन्ट्रेक्टर का होता है. लेकिन धरातल पर स्थिति इसके उलट है. कॉन्ट्रेक्टर मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर चलते बनते हैं. झारखंड में मौसम सुहाना हो गया है. लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है. इसे देखते हुए स्कूली एवं साक्षरता विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है. मंगलवार को जारी आदेश में झारखंड के सभी स्कूलों को पहले वाले समय पर संचालित करने को कहा गया है. रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टूपालू घाटी में मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया. बिहार के बख्तियारपुर से रांची आ रही  बदौनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गये. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है. प्रतिष्ठित रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित मैकेनिकल इंजीनियर सोनम वांगचुक ने बताया कि असली राष्ट्रदोही वो हैं, जो सरकार द्वारा दी गयी जनकल्याण की राशि को समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचने देते हैं. व्यक्ति को पहले व्यक्तिगत सामाजिक दायित्व पूरा करना चाहिए, तत्पश्चात सीएसआर की बात करनी चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-19.jpeg"

alt="" width="1053" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-17.jpeg"

alt="" width="1336" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/3-17.jpeg"

alt="" width="1027" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/4-16.jpeg"

alt="" width="1340" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-17.jpeg"

alt="" width="1292" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/6-15.jpeg"

alt="" width="1327" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-18.jpeg"

alt="" width="1600" height="1224" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही