Search

बहरागोड़ा ग्रामीण क्षेत्र के हर युवा स्वरोजगार से जुड़ें : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Ghatshila : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में सोमवार को खादी ग्रामोद्योग आयोग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ग्रामीण उद्योग विकास योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में 300 युवक - युवतियों ने भाग लिया. कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य तथा पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, 20-सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, निर्मल दुबे व श्रीवत्स घोष ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में डॉ गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार हेतु उद्योग तथा व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए खादी ग्रामोद्योग आयोग के सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है. अगर युवाओं को तकनीकी मार्गदर्शन तथा आर्थिक सहायता मिले तो इस क्षेत्र में लघु व कुटीर उद्योगों के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन संभव है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न रोजगार सृजन कार्यक्रमों के माध्यम से इस क्षेत्र के युवाओं को आर्थिक तौर पर स्वाबलंबी बनना ही हमारा लक्ष्य है. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार कर रहा है. विगत वर्षों में आयोग द्वारा बड़ी संख्या में युवाओं को स्वरोजगार हेतु अनुदान प्रदान किया गया है.

10 लाख रुपये के ऋण के लिए बैंक गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दस लाख रुपए तक के ऋण के लिए किसी प्रकार के बैंक गारंटी की जरूरत नहीं है तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के आवेदकों तथा सभी महिलाओं को 35 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है. 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के कोई भी व्यक्ति स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस कार्यशाला को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग रांची के सह निदेशक राजीव मल्होत्रा, बैंक ऑफ इंडिया मोहनपुर के शाखा प्रबंधक संदीप कुइला तथा खंडामौदा के शाखा प्रबंधक अनिता महाली ने भी संबोधित किया. आयोग तथा बैंक के अधिकारियों ने युवाओं के स्वरोजगार हेतु पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी दिया. आने वाले समय में, आयोग तथा बैंकों के सहयोग से इस क्षेत्र में सूक्ष्म तथा कुटीर उद्योगों के विकास की संभावना दिखाई दे रही है. [caption id="attachment_249978" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/Ghatshila-dr-goswami-mahila-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-arrested-five-in-connection-with-the-theft-of-iron-gate-from-sidgora-recovered-goods/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा से लोहे का गेट चोरी के मामले में पुलिस ने पांच को दबोचा, सामान बरामद
इस कार्यशाला में भाजपा बहारगोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, आशीष महापात्र, पांडा, उत्पल पैडा, रंगलाल महतो,महादेव बैठा, कविंद्र नाथ कुंडू , मुन्ना पाल, दुर्गा गिरी,मीनाक्षी जेना,बिना पात्र, काजल महाकुड़, कृष्णा पाल,मोनालिसा माइती,हैमोबोती बेरा, मौसूमी करण, छाया जाना, सुलेखा बेरा,हेमकांत भुइयाँ,कौशिक माईती, कुणला सीट,ब्रजेश मिश्रा, कमलकांत सिंह, मानिक दास, अमल बेरा, यादव पात्र, रूपेश सिंह समेत सैकड़ों युवा सम्मिलित हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//