Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राज्यपाल रमेश बैस ने शुक्रवार 20 जनवरी को एक समारोह में कहा कि कोयला राष्ट्र की धरोहर है. बावजूद आये दिन कोल कम्पनियों में अवैध खनन और कोयला चोरी की खबरें आती रहती हैं. कोयला चोरी कौन करा रहा है, कहां से हो रही है चोरी. यह सभी को मालूम है. बावजूद कार्रवाई नहीं होती है. यही बात हमें दुःख पहुंचाती है. राज्यपाल कोयला नगर स्थित समुदायिक भवन में आयोजित इंडियन माइन मैनेजर एसोसिएशन (इम्मा) के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/samaroh-bccl-300x135.jpeg"
alt="" width="300" height="135" /> समारोह में मौजूद गणमान्य लोग[/caption] इसलिये सुरक्षा के साथ उत्पादन बढ़ाने के लिये नई तकनीक अपनाने की जरूरत है. इम्मा के लोग यह काम बेहतर कर सकते हैं. साथ ही कोल कंपनियों को अपने कर्मियों को नए तरीके से प्रशिक्षित करने की जरूरत है. राज्यपाल ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करे तो अच्छे परिणाम सामने आएंगे. सीएसआर पॉलिसी के तहत उन्हें स्किल की ट्रेनिंग दें, रोजागर से जोड़ें, उनके स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा में योगदान दें. इस अवसर पर सांसद पीएन सिंह, बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, डीसी संदीप सिंह,सिम्फ़र के निदेशक एके मिश्रा, एसएसपी संजीव कुमार, इम्मा के अध्यक्ष केएन सिंह, महासचिव आरके शर्मा, बीसीसीएल के डिटी (ओपी) एसके सिंह आदि मौजूद थे.
कोयला माफियाओं पर कार्रवाई नहीं होना चिंतनीय
उन्होंने कहा कि कोयला माफियाओं पर कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन पर मिलीभगत होने का संदेह जाता है, जो चिंतनीय है. इस मामले में गंभीरता से काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में वह खुद कोयला मंत्री थे. उस समय उन्हें कई कोल एरिया में जाने का अवसर मिला. माइनिंग की चुनौतियों और अवसर और उत्पादन को वह ठीक तरीके से समझते हैं. धनबाद के झरिया में माइनिंग का काम देख चुके हैं. यह झोखिम भरा है. इसलिये कोल कंपनियों को सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए. खनन उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है.सुरक्षा के साथ उत्पादन बढ़ाने की तकनीक अपनाएं
[caption id="attachment_532401" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="135" /> समारोह में मौजूद गणमान्य लोग[/caption] इसलिये सुरक्षा के साथ उत्पादन बढ़ाने के लिये नई तकनीक अपनाने की जरूरत है. इम्मा के लोग यह काम बेहतर कर सकते हैं. साथ ही कोल कंपनियों को अपने कर्मियों को नए तरीके से प्रशिक्षित करने की जरूरत है. राज्यपाल ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करे तो अच्छे परिणाम सामने आएंगे. सीएसआर पॉलिसी के तहत उन्हें स्किल की ट्रेनिंग दें, रोजागर से जोड़ें, उनके स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा में योगदान दें. इस अवसर पर सांसद पीएन सिंह, बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, डीसी संदीप सिंह,सिम्फ़र के निदेशक एके मिश्रा, एसएसपी संजीव कुमार, इम्मा के अध्यक्ष केएन सिंह, महासचिव आरके शर्मा, बीसीसीएल के डिटी (ओपी) एसके सिंह आदि मौजूद थे.
Leave a Comment