Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा: इंडी सरकार में सभी का हो रहा विकास - कोनगाड़ी

Simdega: जलडेगा प्रखंड के बडीबिरिंगा मंडली के लोगों के साथ में मयोमडेगा गांव में जलडेगा के कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अमर टोपनो की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई. इस बैठक में कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी भी शामिल हुए. विधायक कोनगाड़ी ने बैठक में कहा कि आपने एकजुट रहकर भाजपा और झापा के षड्यंत्र को खत्म कर इंडिया के प्रत्याशी को जिताया है. झारखंड की कांग्रेस महागठबंधन सरकार ने झारखंडी हितों को विशेष ध्यान दिया है. हमारी सरकार गरीब, पिछड़ा, आदिवासी, अल्पसंख्यक, दलित और दबे कुचले लोगों की सरकार है. हमारी झारखंड की सरकार ने जनहित में कई तरह की योजनाओं को पारित किया है. जिसमे मुख्य रूप से किसानों के हित में दो लाख तक का बकाया ऋण राशि को माफ करते हुए सभी ग्रमीण जनता के लिए 125 यूनिट बिजली बिल को माफ किया है. कोनगाड़ी ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना, विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन योजना की उम्र सीमा घटा दी है. वर्षों से रुकी हुई सभी अल्पसंख्यक स्कूलों में शिक्षकों की बहाली इसी सरकार में हुई है. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं के माध्यम से सभी गांवों को मुख्य पथ से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के माध्यम से 20 लाख राशन कार्ड का वितरण कर राशन कार्ड से वंचित गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है. हर जिले में एक सीबीएसई स्कूल की तर्ज पर मॉडल स्कूल खोला गया है. जहां हमारे बच्चे मुफ्त में पढ़ाई कर सकेंगे. सावित्री फुले किशोरी समृद्धि योजना के माध्यम से 8 से 12 क्लास के बालिकाओं को 40 हजार तक कि आर्थिक सहायता देने का कार्य कर ही है. साथ ही साथ केंद्र सरकार ने जब झारखंड को प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित किया तब राज्य सरकार ने अबुआ आवास देकर गरीबों को पक्का मकान देने का काम शुरू कर दिया.

आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांगों को पूरा किया गया

कोनगाड़ी ने कहा कि सरना धर्म कोड एवं पेंशनधारियों को पुरनी पेंशन देते हुए पुलिसकर्मियों को भी क्षतिपूर्ती अवकाश एवं 13 महीने का वेतन देने का कार्य रही है. आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा किया गया है. आगे विधायक ने लोगों को कहा कि एनोस एक्का अपने विकास का दंभ भरते हैं. मैं आपको बता दूं कि एनोस ने विकास के नाम पर पूरे कोलेबिरा विधानसभा को लूटकर, चोरी कर खंडहर बना दिया. उसी चोरी के इल्जाम में माननीय न्यायालय ने सजा सुनाई है. मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, जलडेगा प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील जाड़िया, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन होरो, विधायक प्रतिनिधि अवध कुमार साहु, कांग्रेस जलडेगा पंचायत सह मण्डल अध्यक्ष अमर तोपनो, पंचायत अध्यक्ष सुनील सुरीन, जॉर्ज जेवियर, ग्राम सभा उपाध्यक्ष बिजय लुगुन, पूर्व ग्राम सभा अध्यक्ष हेमा लुगुन, ग्राम सभा अध्यक्ष ख़रीस्तोफर जी, दिब्या लुगुन सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - JBKSS">https://lagatar.in/breaking-ranchi-civil-court-refuses-to-grant-bail-to-jbkss-president-jairam-mahto/">JBKSS

अध्यक्ष जयराम महतो को बेल देने से रांची सिविल कोर्ट का इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही