Search

 
 
 

प्रखंड के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत : बीडीओ

 
Simdega: ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को बीपीडीपी को लेकर समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रमुख विपीन पकंज मिंज ने की. बैठक की शुरुआत परिचय प्राप्त कर किया गया. इसमें नवनिर्वाचित प्रमुख, उप प्रमुख, विभिन्न पंचायतों के मुखिया और पंचायत समिति सदस्य के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें– निर्देशिका">https://lagatar.in/jharkhand-will-become-tobacco-free-from-the-initiative-of-education-and-health-department-banna/">निर्देशिका

का विमोचन: शिक्षा और स्वास्थ विभाग की पहल से तंबाकू मुक्त बनेगा झारखंड- बन्ना
बैठक में बीडीओ पंकज कुमार ने कहा कि प्रखंड के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है. तभी हम ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कर सकते हैं. बीडीओ ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. बैठक में उपस्थित प्रमुख विपीन ने कहा कि प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों को एक समन्वय स्थापित कर काम करने की जरूरत है. बैठक में सीओ समीर कच्छप, जिप सदस्य अजय एक्का, उप प्रमुख जॉर्जीना समद, मुखिया रामचन्द्र मांझी, संगीता मिंज, बलदेव सिंह, ख्रीस्त धनी लकड़ा, लक्ष्मी बड़ाइक, बीपीओ सरोजिनी कुमारी, सहायक अभियंता संजय कुमार, कनीय अभियंता अली अख्तर अनूज कुमार और निर्मल साहू के अलावा कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-inaugurates-homi-bhabha-cancer-hospital-in-mohali-amrita-hospital-in-faridabad/">पीएम

मोदी ने मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल, फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही