Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेला और भव्य हो, इसके लिए सभी मिलकर करें प्रयास : रामचंद्र सिंह

द दिवसीय राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला संपन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, मेला के अंतिम दिन उमड़ी भीड़ Palamu : आदिवासी विकास महाकुंभ मेला को राजकीय दर्जा मिलने पर इसकी लोकप्रियता एवं भव्यता और बढ़ गई है. राजा मेदिनीराय की याद में आयोजित दुबियाखांड का मेला राजकीय होना बड़ी उपलब्धि है. मेदिनीराय ने जाति, धर्म से उपर उठकर समाज में समरसता बहाल किया, उसी तरह मेला भी सामाजिक समरसता की मिसाल है. मेला में सभी लोग बढ़चढ़ कर भाग लें. मेला और भव्य हो, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है. यह बातें मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कही. वे पलामू जिले के दुबियाखांड़ में आयोजित दो दिवसीय राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के समापन समारोह में बोल रहे थे. मेला का आयोजन पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग एवं राजा मेदिनीराय स्मृति न्यास-सह-मेला समिति की ओर से किया गया था. इसे भी पढ़ें:इस">https://lagatar.in/dont-bite-me-mercilessly-like-this-what-is-my-crime/">इस

तरह बेदर्दी से मत काटो मुझे, आखिर क्या गुनाह है मेरा

मेले में कई विभागों के लगे ते स्टॉल

मेले के अंतिम दिन स्थानीय कलाकारों ने आदिवासी नृत्य-संगीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा। कलाकारों ने आदिवासियों एवं राजा मेदिनीराय से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. वहीं विघार्थियों को सम्मानित किया गया. मौके पर अन्य प्रबुद्धजनों को भी सम्मानित किया गया. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।.मेला के दूसरे व अंतिम दिन भी पलामू जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही जरूरतमंद व्यक्तियों को योजनाओं का तत्काल लाभ दिया गया. बैनर, पोस्टर एवं योजनाओं से संबंधित पंपलेट का वितरण कर आमजनों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें:तिसरी">https://lagatar.in/tisri-discussion-on-organizational-strength-in-ajsu-meeting/">तिसरी

: आजसू की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर चर्चा

मेले में उमड़ी भीड़

मेले के अंतिम दिन लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी. दुकानदारों द्वारा विभिन्न उपकरणों से संबंधित दुकान सजाए गए थे. साथ ही खाद्य सामग्री/खाने के भी कई अस्थाई दुकान लगे थे. जहां लोगों की भीड़ लगी रही. कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आदिवासी एवं नागपुरी गीत- संगीत का श्रोता दर्शक आनंद लेते रहे. मेला को सफल बनाने में जिला प्रशासन के पदाधिकारी सहित राजा मेदिनीराय स्मृति न्यास-सह- मेला समिति के सदस्यों की महती भूमिका रही. मेला के समापन समारोह में राजा मेदिनीराय स्मृति न्यास-सह- मेला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, त्रिपुरारी सिंह, निर्मल सिंह, प्रमोद सिंह, उमेश सिंह, राजकुमार सिंह, अजीत सिंह, सुनील उरांव,रामेश्वर सिंह चेरो, जेपी मिंज, भरदुल सिंह चेरो, हृदया सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रताप तिर्की आदि समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही