Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में 2027 तक सबके पास होगा अपना पक्का मकान : सीएम

Advertisement
Advertisement
  • मिटेगी शहर और गांव की दूरी
  • पलामू के खेतों में रहेगा सालों भर पानी
  • चंपाई सोरेन ने पलामूवासियों को दी 456.6 करोड़ की पाइपलाइन सिंचाई
Medininagar/Garhwa : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि जल्द ही गांव और शहर के बीच की दूरी को मिटा दिया जाएगा. वर्ष 2027 तक सभी के पास अपना पक्का मकान होगा. सीएम शनिवार को पलामू में सोन कोयल औरंगा पाइपलाइन परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि इस पाइप लाइन परियोजना के पूरा होने पर पलामू के खेतों को सालों भर पानी मिलेगा. डेढ़ से दो साल में इस परियोजना का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. सुखाड़ की समस्या भी नहीं रहेगी. इस पाइप लाइन परियोजना का प्रोजेक्ट कॉस्ट 456.6 करोड़ है. सीएम ने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के सपनों को यह सरकार पूरी करेगी. हेमंत की गाड़ी ग्राम योजना को लागू किया जाएगा. सूबे में अब किसी को पैदल नहीं चलना पड़ेगा. इस योजना के शुरू हो जाने के बाद गांव के लोग मुफ्त में बस से शहर तक जा सकेंगे. पेंशनभोगी बुजुर्ग हों या स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे, किसी को बस में किराया नहीं देना होगा. नि:शक्त हों या गरीब परिवार के लोग, सभी मुफ्त में इस बस में यात्रा कर सकेंगे.

मंडल डैम बन गया है कमंडलः सत्यानंद भोक्ता

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि मंडल डैम कमंडल बन गया है. चुनाव में घोषणाएं तो होती है, लेकिन पूरी नहीं होती, मंडल इसका उदाहरण है. उन्होंने कहा कि सोन कोयल औरंगा परियोजना से सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, इससे किसानों को काफी लाभ होगा. विधायक मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि पाइपलाइन परियोजना ऐतिहासिक है. इससे काफी लोगों को फायदा होगा. विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र सूखे से जूझ रहा है, सिंचाई परियोजना से समस्या दूर हो जाएगी. कार्यक्रम में सीएम के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, पलामू कमिश्नर, जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, आईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी शशि रंजन, एसपी रिश्मा रमेशन समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

हेमंत को परेशान कर रही मोदी सरकार

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हेमंत सोरेन को परेशान कर रही है. सीएम ने कहा कि हेमंत की सरकार ने कई ऐतिहासिक काम किये हैं, कोरोना में दो साल गुजर गये. लेकिन कोरोना काल में भी हेमंत ने बेहतर काम किया. सरकार ने उस दौरान किसी को निराश नहीं होने दिया. सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य को बर्बाद कर दिया. सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि पलामू इलाके में कोयल सोन जैसी नदियां है. सोन का पानी ऐसे ही बहता रहता है. सरकार ने किसानों के खेत में पानी पहुंचाने की योजना तैयार की है. पलामू क्षेत्र में लोग सूखे से पीड़ित ना हो इसके लिए यह परियोजना शुरू की गयी है. चंपाई ने कहा कि केंद्र सरकार सोचती है कि सबको घर देगी और खूब प्रचार करती है, लेकिन झारखंड को धोखा दिया गया. जब भाजपा सरकार ने 8 लाख लोगों को आवास नहीं दिया, तो झारखंड सरकार ने अबुआ आवास योजना शुरू की. साल 2027 तक झारखंड के सभी घर पक्के हो जाएंगे. सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास देने से इंकार कर दिया. हेमंत सोरेन ने अपने दम पर लोगों को पक्का मकान देने का फैसला किया. इसके लिए अबुआ आवास योजना लेकर आये. सबसे ज्यादा समय तक भाजपा ने झारखंड पर शासन किया. पर राज्य की उन्नति के लिए कुछ नहीं किया. अब जब हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बेहतर काम हो रहे थे, तो भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने युवा मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/cm-champai-laid-the-foundation-stone-of-the-project-which-was-approved-by-hemant-government/">जिस

प्रोजेक्ट को हेमंत सरकार ने दी थी मंजूरी, उसका सीएम चंपाई ने रखी आधारशिला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही