Search

 
 
 

कार में हर किसी को लगानी होगी सीट बेल्ट, साइरस मिस्त्री के निधन के बाद सरकार का बड़ा फैसला

 
New Delhi : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के बाद मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है. अब से गाड़ी में हर किसी को सीट बेल्ट लगानी होगी. आप फ्रंट सीट पर बैठे हों या फिर पीछे, सभी को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य रहने वाला है. केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने ये जानकारी दी है.

कार में पिछली सीट पर बैठने वालों के लिए भी सीटबेल्ट अनिवार्य

नितिन गडकरी ने बताया कि वाहन में पीछे बैठे सभी यात्रियों के लिए भी सीटबेल्ट को अनिवार्य कर दिया गया है. माना जा रहा है कि मशहूर उद्योगपति साइरस मिस्त्री के निधन के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन के बाद सरकार ने कार में पिछली सीट पर बैठे यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है. मंगलवार को नितिन गडकरी ने कहा, "साइरस मिस्त्री के निधन के बाद आज सरकार ने पिछली सीट के यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. पिछली सीट के लिए सीट बेल्ट लगाना आवश्यक है. सीट बेल्ट नहीं होने पर चालान किया जाएगा, जिसे 3 दिनों के भीतर लागू किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें– गढ़वा">https://lagatar.in/cbi-raid-in-garhwa-and-palamu-action-in-post-office-scam-case/">गढ़वा

और पलामू में CBI रेड, डाकघर घोटाला मामले में कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही