Search

 
 
 

रउवन सबके प्रणाम, गोड़ लागत ही... ऐसे अभिवादन करके पीएम ने जीता दिल

 
पीएम ने पलामू की ठेठ भाषा में अभिवादन कर जीता लोगों का दिल Medininagar:  पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में 4 मई की सुबह चुनावी सभा में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से पलामूवासियों का दिल जीत लिया है. चियांकी एयरपोर्ट मैदान पर पीएम मोदी ने सभा की शुरूआत पलामू व आसपास क्षेत्र की ठेठ भाषा ``रउवन सबके प्रणाम, गोड़ लागत ही`` से की. इतना सुनते ही चुनावी सभा में पहुंचे लोगों ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन किया. पूरी सभा काफी देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा. इस दौरान जय श्री राम, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद व भाजपा जिंदाबाद के नारे भी लगते रहे. इससे पूर्व प्रधानमंत्री की सभा को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया. सभा में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर आने के बाद अपने मोबाइल फोन की फ्लैश ऑन कर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने चुनावी सभा की शुरुआत में धरती शहीद नीलांबर पीतांबर को भी याद कर उन्हें नमन किया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-apsar-is-handling-prince-khans-extortion-business/">धनबाद

: अपसार संभाल रहा प्रिंस खान की रंगदारी का कारोबार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही