Search

 
 
 

हजारीबागः एसपी से मिले पूर्व विधायक, पत्रकार गोलीकांड की निष्पक्ष जांच की मांग

 
Barhi : करीब सप्ताह दिन बीतने के बाद भी चौपारण पत्रकार गोलीकांड मामले के खुलासे में पुलिस असफल रही है. मामले को लेकर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव एसपी मनोज रतन चौथे से पुलिसिया कार्रवाई पर चिंता जताई. उन्होंने एसपी को बताया कि चौपारण अवैध कारोबार का अड्डा बन चुका है. गोलीकांड भी इसी की एक कड़ी मानी जा रही है. पत्रकार शशि शेखर पर हुए कातिलाना हमला यह दर्शाता है कि अपराधियों का मनोबल चरम पर है.पत्रकार दहशत में है, जबकि अपराधी का मनोबल बढ़ा हुआ है. इसे पढ़ें-विधायक">https://lagatar.in/the-mla-inspected-the-historic-suryakund-fair-site/">विधायक

ने किया ऐतिहासिक सूर्यकुंड मेला स्थल का निरीक्षण

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हुए हमले की जितनी भी निंदा की जाएं कम

होगी. उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्षता से जांच करते हुए शीघ्र खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग की. एसपी ने भी बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर टीम वर्क में काम कर रही है. आरोपी शीघ्र ही गिरफ्त में होंगे. अंत में पूर्व विधायक ने एसपी को उनकी पदोन्नति बधाई और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए पुष्पगुच्छ भी भेंट किया. इसे भी पढ़ें-मरीज,">https://lagatar.in/patients-disabled-women-and-teachers-with-special-reasons-will-be-transferred-first-inter-district/">मरीज,

दिव्यांग, महिला व विशेष कारण वाले शिक्षकों का पहले होगा अंतर जिला तबादला

पूर्व विधायक के साथ एसपी से

मिलनेवालो में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरुप पासवान, चौपारण पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, पूर्व मुखिया अरविंद सिन्हा, भगहर मुखिया कृष्णा रविदास, रितेश गुप्ता आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही