Search

 
 
 

झारखंड पुलिस में 639 पदों पर पूर्व सैनिकों की होगी नियुक्ति, नक्सल अभियान को मिलेगी गति

 
Ranchi : नक्सल अभियान को गति देने और अन्य प्रतिष्ठान जैसे जेल, औद्योगिक प्रतिष्ठान व थाना की सुरक्षा को लेकर 639 पदों पर पूर्व सैनिकों की नियुक्ति होगी. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक, सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सशस्त्र बल उपलब्ध कराने को लेकर सैप के दो वाहिनी का गठन किया गया है. पहला रांची के टाटीसिलवे में और दूसरा जमशेदपुर के हलुदबनी में है. इन दोनों बटालियनों में भारतीय सेवा से भूतपूर्व सैनिकों जैसे सूबेदार, मेजर, नायक, हवलदार, सिपाही, चालक, लिपिक और रसोईयों को अनुबंध के आधार पर अस्थाई नियुक्त किया जायेगा. इन्हें विशेष पुलिस पदाधिकारी का दर्जा दिया जायेगा. इन पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया डोरंडा स्थित जैप 1 में होगी. इंटरव्यू 28, 29 और 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगा.

जानें किस पद पर होगी नियुक्ति :

  1. - सूबेदार मेजर : 02
  2. - नायब सूबेदार (सामान्य) : 10
  3. - नायब सूबेदार (तकनीकी) : 03
  4. - नायब सूबेदार (वितंतु) : 17
  5. - हवलदार (सामान्य) : 124
  6. - हवलदार (चालक) : 08
  7. - सिपाही( सामान्य) : 438
  8. - सिपाही (चालक) : 23
  9. - रसोईया : 14
  10. - कुल : 639
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही