Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

परीक्षा तनाव नहीं उत्सव है : शर्मेंद्र कुमार साहू

Koderma : कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया में वर्ग दशम के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा नियमों की जानकारी दी गई. मौके पर प्राचार्य शर्मेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि परीक्षा तनाव मुक्त होनी चाहिए और उत्सव स्वरूप में होना चाहिए. उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अभी बैठना मना है क्योंकि मंजिल के निकट आप पहुंच चुके हैं. इसी क्रम में प्रवेश पत्र लेने हेतु अभिभावकों की उपस्थिति को भी अनिवार्य बताते हुए कहा कि सीबीएसई के नियमों का पालन करना हमारा दायित्व है. वहीं प्रवेश पत्र वितरण की निर्धारित तिथि 13 फरवरी से 20 फरवरी तक है. इसे भी पढ़ें:अधिवक्ता">https://lagatar.in/advocates-association-election-on-february-25-89-voters-will-vote/">अधिवक्ता

संघ का चुनाव 25 फरवरी को, 89 मतदाता करेंगे मतदान 

परीक्षा फल के लिए स्कूल भी करता है चिंतन- नारायण सिंह

वहीं अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि परीक्षा फल के प्रति विद्यालय प्रबंधन भी उतना ही चिंतन करता है जितना की अभिभावक. तभी तो विद्यालय द्वारा नि:शुल्क अतिरिक्त कक्षा की व्यवस्था की गई है. वही मौके पर उपस्थित अभिभावकों की ओर से वासुदेव जी यादव ने अपने विचार रखे. जबकि मंच संचालन व परिचय आचार्य प्रदीप कुमार ने कराया. इस मौके पर रामानुज पांडे, डॉ० धीरेंद्र कुमार सिंह, बिरेंद्र प्रसाद, नीरज कुमार, दीपक कुमार विश्वकर्मा, संजय महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:20">https://lagatar.in/two-vehicles-carrying-20-quintal-illegal-coal-seized-one-arrested/">20

क्विंटल अवैध कोयला लदे दो वाहन जब्त, एक ग‍िरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही