Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खत्म हो गई परीक्षा, वीक्षकों को भुगतान नहीं

शिक्षकों ने डीईओ को लिखा पत्र आवेदन लेने को कोई लिपिक तैयार नहीं, हंगामे के बाद बिना रिसिविंग के लिया आवेदन Hazaribagh : जैक की ओर से ली जानेवाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा खत्म हो गई, लेकिन वीक्षकों को उनका पारिश्रमिक भुगतान नहीं किया गया है. इस संबंध में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि वीक्षकों ने डीईओ को पत्र लिखकर पारिश्रमिक भुगतान की गुहार लगाई है. पत्र में बताया गया है कि राजकीय मध्य विद्यालय बरही परीक्षा केंद्र पर वीक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया था. परीक्षा खत्म होने के बाद वीक्षकों को पर्याप्त भुगतान नहीं किया गया है. कई वीक्षकों को प्रतिदिन ड्यूटी के अनुसार महज 25 रुपए के हिसाब से भुगतान किया गया है. वहीं दूसरे परीक्षा केंद्रों पर इंटर की ड्यूटी करनेवाले वीक्षकों को 35 रुपए दिए गए हैं. केंद्राधीक्षक ने भी स्वीकार किया है कि 25 रुपए ही दिए गए हैं. वहीं कई वीक्षकों को एक भी रुपए नहीं दिए गए हैं.

डीईओ से गुहार

वीक्षकों ने डीईओ से गुहार लगाई है कि केंद्राधीक्षक से उनकी पूरी पारिश्रमिक दिलाएं. पत्र की प्रतिलिपि डीसी, जैक और आरडीडीई को भी दी गई है. गुहार लगानेवालों में वीक्षक इंदू कुमारी, उपेंद्र शर्मा, बबीता कुमारी, अर्पणा प्रसाद, ब्रजभूषण कुमार, मो. सनोव्वर, पूनम सिन्हा, गजाला शाहीन, दिलीप कुमार, संदीप कुमार, तुफैल आजाद समेत कई शिक्षक शामिल हैं. शिक्षक संघ की ओर से बताया गया कि डीईओ ऑफिस में कोई लिपिक पहले आवेदन लेने को तैयार ही नहीं था. काफी हंगामे और झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के हस्तक्षेप के बाद राजन नामक लिपिक ने आवेदन लिया भी, तो उस पर रिसिविंग नहीं दिया. यह कहा गया कि सोमवार को रिसिविंग देंगे. संघ के अध्यक्ष मो. अतिकुज्जमा ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि शिक्षा विभाग शिक्षकों की समस्याओं को किस तरह नजरअंदाज करता है. खासकर वहां जमे बाबुओं पर कार्रवाई करने जरूरत है, जो अपने मनमाफिक तरीके से काम करते हैं. संघ ने ऐसे लिपिकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-finally-the-construction-work-of-keshwar-ahra-pcc-path-started-ward-councilor-investigated/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : आखिरकार केश्वर अहरा पीसीसी पथ का निर्माण कार्य शुरू, वार्ड पार्षद ने जांच की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही