Search

 
 
 

ईमानदारी की मिसाल: बोकारो के ऑटो चालक ने मोबाइल से भरा बैग DSP को सौंपा

 
Bokaro: शहर के एक ऑटो चालक को अपने वाहन में मोबाइल फोन से भरा बग मिला. चालक ने बुधवार को बैग को सीधे सीटी डीसपी कुलदीप कुमार को लाकर दे दिया. सिटी डीएसपी ने जब बैग की जांच की तो उसमें 19 एंड्रॉइड मोबाइल थे. इसमें कई कंपनियों के फोन थे. सिटी डीएसपी ने बताया कि इतने सारे मोबाइल का बैग में मिलना यह दर्शाता है कि कहीं ना कहीं मोबाइल चोर गिरोह की सरगना महिला होगी, जो मोबाइल को बच्चों से चोरी कराने का काम करती होगी. वहीं इस मामले पर ऑटो चालक घनश्याम सिंह ने बताया कि एक महिला और दो बच्चे कल सेक्टर नौ हरला थाना क्षेत्र से ऑटो में बैठ कर नयामोड़ आये थे. वहां एक बोलेरो सवार व्यक्ति पहुंचा. उसने महिला को कहा कि पुलिस को चकमा देती हो, घर बंद कर भाग रही हो. इसके बाद महिला और दोनों बच्चों को बोलेरो में बैठा कर चले गये. चालक जब घर पहुंचा तो देखा कि एक लाल बैग ऑटो के सीट के नीचे पड़ा है. खोल कर देखा तो उसमें कपड़े और मोबाइल थे. जिसे लाकर आज सिटी डीएसपी को सौंप दिया. डीएसपी ने ऑटो चालक की सराहना की. कहा कि सभी मोबाइलों की जांच की जाएगी. कहा कि प्रथम दृष्टया में यह लग रहा है कि सभी मोबाइल चोरी के हैं. क्योंकि किसी भी मोबाइल में सिम नहीं लगा है. बोकारो में लगातार मोबाइल चोरी की शिकायतें थानों में दर्ज की जा रही हैं. इसे भी पढ़ें- ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-said-the-government-elected-in-maharashtra-was-brought-down-on-the-basis-of-money-mlas-were-given-a-lot-in-assam/">ममता

बनर्जी ने कहा, महाराष्ट्र में चुनी गयी सरकार पैसे के बल गिरायी गयी, विधायकों को असम में बहुत कुछ दिया गया…
सभी थानों से महिला के संबंध में पूछताछ की जा चुकी है. अभी कुछ पता नहीं चला है. जिस प्रकार से महिला मोबाइल से भरा बैग ऑटो में छोड़कर गयी है, ऐसे में हो सकता है कि महिला किसी बड़े मोबाइल चोर गिरोह की सरगना हो. कई बार मामले सामने आए हैं कि भीख मांगने के दौरान घर से मोबाइल फोन भिखारियों ने उड़ा लिये. भीख मांगने में महिला और बच्चे दोनों होते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें- देश">https://lagatar.in/the-security-of-the-country-and-the-future-of-the-youth-are-both-in-danger-tweeted-rahul-gandhi-on-the-agneepath-scheme/">देश

की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में, अग्निपथ योजना पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही