Search

मिसाल: रांची RPF ने 20 हजार के जेवरात के साथ महिला यात्री का बैग लौटाया

Ranchi: महिला रेल यात्री का बैग 20 हजार रुपये के जेवरात के साथ उसे लौटाया गया.  पुर्णिया कोर्ट हटिया स्पेशल ट्रेन से आयी इस महिला ने बैग अपनी सीट पर ही छोड़ दिया था. इसे आरपीएफ कांस्टेबल मयंक कुमार ने डी-2 कोच में तलाशी के दौरान पाया था. बैग में मिली जानकारी के अनुसार बैग नगड़ी रांची की निवासी सरस्ती कुजूर की निकली. इसके बाद आरपीएफ ने जांचोपरांत संपर्क कर बैग उन्हें लौटा दिया. महिला बोकारो स्टील सिटी से ट्रेन में सवार हुई थी. 

ट्रेन मे दवाई छूटी, यात्री को लौटाया

राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री की दवाई और मेडिकल रिपोर्ट रांची स्टेशन तक आ गई. एक यात्री ने बरकाकाना में उतरने के दौरान अपनी सीट बी-11 में छोड़ दिया था. उसने इसकी सूचना आरपीएफ पोस्ट बरकाकाना को दी. बरकाकाना पोस्ट के निरीक्षक की सूचना पर रांची आरपीएफ के उप निरीक्षक कृष्णा राय और मार्गरक्षक दल ने खोजबीन करने के बाद प्राप्त कर अधिकारी को सौंप दिया. सूचना मिलने पर यात्री गुरप्रीत सिंह रांची स्टेशन पहुंचे. यहां आरपीएफ ने सत्यापन के पश्चात उनकी दवाई और मेडिकल रिपोर्ट सौंप दी.

नाबालिग बच्ची को ट्रैफिकिंग से बचाया

मेरी सहेली की टीम ने रांची स्टेशन पर घूम रही नाबालिग बच्ची को चाइल्ड लाइन को सुपूर्द कर दिया. दिन में मेरी सहेली की पूनम वर्मा और सुलेखा देवी ने बच्ची को स्टेशन के मुख्य द्वार पर देखा था. नाम-पता पूछने पर उसने बताया कि वह अपने एक संबंधी के साथ बस से आयी है. इसकी सूचना उसने अपने अन्य संबंधियों को नहीं दी है. वह अनाथ है. इसके बाद जरूरी कार्रवाई के बाद इस नाबालिग को चाइल्ड लाईन को सौंप दिया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//