Search

 
 
 

नीट में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, सत्यम बने स्कूल टॉपर

 
Bokaro : देश के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए एनटीए की ओर से ली गई नीट (यूजी) -2024 परीक्षा में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने इस बार भी उम्दा प्रदर्शन किया है. अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय के करीब तीन दर्जन विद्यार्थियों ने शानदार कामयाबी पाई है. सत्यम कुमार ने सर्वाधिक 695 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर होने का गौरव पाया है. सफल रहे विद्यार्थियों में अनिकेत कुमार, सक्षम श्रीत गुप्ता, राहुल कुमार सिंह, सान्या कुमारी, रुचि प्रिया, आयुष कुमार, शशांक मेदिरेड्डी, साहिल शेखर, रोबाब फैजी, मनीषा कुमारी, तमन्ना रे, मुन्ना राज, अनुराग आशीष सहित अन्य विद्यार्थी शामिल हैं. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. यह भी पढ़ें : नीट">https://lagatar.in/manav-priyadarshi-who-secured-air-1-in-neet-also-has-a-connection-with-latehar/">नीट

में AIR वन हासिल करने वाले मानव प्रियदर्शी का लातेहार से भी नाता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही