Search

 
 
 

इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता में डीपीएस रांची के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

 
Ranchi: असाधारण क्विजिंग कौशल का प्रदर्शन करते हुए डीपीएस रांची के यशस्वी जैन और रुद्राक्ष राय ने लोयोला स्कूल, भुवनेश्वर, ओडिशा द्वारा आयोजित 12वीं आदित्य मेमोरियल क्विज 2022 प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप का स्थान प्राप्त किया. इस प्रतियोगिता में पूर्वी भारत (ईस्टर्न इंडिया) के 22 स्कूलों की 200 टीमों ने भाग लिया था. इसे पढ़ें-यशस्वी">https://lagatar.in/the-school-family-is-proud-of-the-success-and-performance-of-rudraksh-dr-ram-singh/">यशस्वी

और रुद्राक्ष के प्रदर्शन से विद्यालय परिवार गौरवान्वित : डॉ. राम सिंह
इस प्रतियोगिता के परिणाम स्वरुप,  यशस्वी और रुद्राक्ष ने 7500 रुपये का नकद पुरस्कार जीता. इसी के साथ साथ उन्हें प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया गया. इस प्रतियोगिता को तीन चरणों (प्रिलिम्स, सेमीफाइनल एवं फाइनल राउंड) में आयोजित किया गया था. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/case-against-congress-leaders-chidambaram-salman-khurshid-digvijay-dismissed-in-dhanbad-court/">धनबाद

कोर्ट में कांग्रेस नेता चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय के खिलाफ मुकदमा खारिज
छात्रों की इस उपलब्धि से उत्साहित होकर स्कूल प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने कहा, “यशस्वी और रुद्राक्ष ने अपने अनुकरणीय प्रदर्शन से विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है. यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन है. जिसने उन्हें यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने में सक्षम बनाया है.” [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही