Search

 
 
 

गुरु नानक स्कूल के बच्चों का CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

 
Ranchi :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किये थे. सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में गुरु नानक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय (साइंस स्ट्रीम) में अरीबा शाहीन, वाणिज्य संकाय (कॉमर्स स्ट्रीम) में रौनक कुमार और कला संकाय (आर्टस स्ट्रीम) में कशमाला साजमीन ने टॉप किया है. वहीं कक्षा दसवीं में अनुषा आनंद, सुहानी सिंह, गौरव कुमार वर्मा तथा अनुशया नाजली ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।. स्कूल की प्रीसिंपल डॉक्टर कैप्टन सुमित कौर ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया है. विद्यालय की उपप्राचार्या सुश्री सोनिया कौर ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सहसचिव सहित सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही