Ranchi : राज्यस्तरीय खेलो झारखंड 2024-25 अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ. सभी वर्गों के मुकाबलों में टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशल का लोहा मनवाया. आज सोमवार को हुए समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में विजयी खिलाड़ियों एवं टीमों को पुरस्कृत किया गया. अंडर 14 बालक वर्ग मुकाबले में गुमला विजेता बना. वहीं देवघर रनरअप और पूर्वी सिंहभूम तीसरे पायदान पर रहा. देवघर के राज रजवाड़ को बेस्ट चेजर और ज्ञानेंद्र उरांव को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मिला. अंडर 14 बालिका वर्ग मुकाबले में रामगढ़ विजेता बना. रांची की टीम रनरअप रही और गुमला तीसरे पायदान पर रहा. रांची की सानिया कुमारी को बेस्ट चेजर व रामगढ़ की रूबी कुमारी को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मिला.
राज्यस्तरीय खेलो झारखंड खो-खो प्रतियोगिता में रांची-रामगढ़ के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन
Last Updated: Oct 28, 2024 12:00 AM (IST)