Search

 
 
 

रांची: आर्यभट्ट गणित चैलेंज में SBPS के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 
Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल (SBPS), रांची के छात्रों ने सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2024-25 में अपनी अमिट छाप छोड़ी. इस चैलेंज का मुख्य उद्देश्य छात्रों की गणितीय अवधारणाओं का व्यावहारिक उपयोग करने की क्षमता का मूल्यांकन करना है. यह प्रतियोगिता समस्याओं के समाधान, तार्किक चिंतन और मात्रात्मक योग्यता जैसे महत्वपूर्ण कौशलों को विकसित करने के लिए डिजाइन की गई है, जो विभिन्न शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में सफलता के लिए अनिवार्य है. सीबीएसई से संबद्ध देशभर के स्कूलों के कई छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया. जिसमें सरला बिरला पब्लिक स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र समृद्ध कुमार प्रथम 100 छात्रों में स्थान पाने में सफल रहे. विद्यालय की प्राचार्या परमजीत कौर ने समृद्ध कुमार के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और अन्य छात्रों को भी इस प्रकार की प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया, जो उनके आत्मविश्वास और ज्ञान को बढ़ाते हैं. इसे भी पढ़ें – भारत">https://lagatar.in/indias-most-wanted-lashkar-e-taiba-deputy-chief-abdul-rehman-makki-dies-in-lahore/">भारत

के मोस्ट वॉन्टेड लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की की लाहौर में मौत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही