Search

12वीं की परीक्षा में इंटर कॉलेज बरही के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Barhi : इंटर महाविद्यालय बरही के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट कला और वाणिज्य में शानदार प्रदर्शन किया है. प्राचार्य अरुण कुमार दूबे ने बताया कि आर्ट्स में 98.05 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता पाई है. आर्ट्स की परीक्षा में कुल 402 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे. इसमें 178 प्रथम, 216 द्वितीय और मात्र दो तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. मात्र छह विद्यार्थी असफल हुए हैं. सफल विद्यार्थियो में नैंसी कुमार (431) 83.3%, पवन कुमार ( 405) 81% और हर्ष कुमार वर्णवाल (386) 77% अंकों के साथ क्रमशः महाविद्यालय के प्रथम, द्वितीय और तृतीय टॉपर बने हैं. वहीं वाणिज्य में महाविद्यालय से 96% बच्चों ने सफलता पाई है. कुल 24 विद्यार्थियों में 23 ने प्रथम श्रेणी से सफलता पाई है, एक मात्र विद्यार्थी असफल हुआ. वाणिज्य में ज्योति कुमारी (437) 87.4%, रंजीत कुमार (422) 84.4%, रोहित कुमार (398) 79.6% अंक लाकर क्रमशः महाविद्यालय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे. सभी सफल विद्यार्थियों को महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सचिव मुरारी गोप, प्राध्यापक विनोद कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, संतोष चौरसिया, सीताराम गोप, संदीप कुमार पांडेय, मिथिलेश कुमार सिंह आदि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी. इसे भी पढ़ें : खूंटीः">https://lagatar.in/khunti-plfi-supremo-dinesh-gop-buried-the-gypsy-police-dug-it-out/">खूंटीः

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने गाड़ दी थी जिप्सी, पुलिस ने खोदकर निकाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp