Search

 
 
 

हजारीबाग: प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट विद्यार्थी होंगे सम्मानित

 
Chauparan (Hazaribagh):  चौपारण प्रखंड के साहू भवन में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा बरही अनुमंडलीय समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अनुमंडलीय अध्यक्ष अमित साहू ने की. इसका संचालन प्रखंड अध्यक्ष मुनेश्वर गुप्ता ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से हर वर्ष की भांति 9 जून रविवार को मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के विद्यार्थियों को सम्मानत करने का निर्णय लिया गया. समारोह प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगी. बैठक में अनुमंडलीय अध्यक्ष अमित साहू, वरिष्ठ समाजसेवी अर्जुन साव, सुनील साहू, सीताराम साहू, चेतलाल साव, प्रखंड अध्यक्ष मुनेश्वर गुप्ता, महासचिव विकास गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेश साव, बिरबल साव, बिनोद साहू, गोविंद साव, मदन साव, अनुज साव, रेवा शंकर साव, कृष्णा साव, नारायण साव, विकास गुप्ता, मनोज साव, आशीष कुमार गुप्ता, निरंजन धनमूर्ति विजय साव, पप्पू नायक, कामेश्वर साव, नरेश साव, मंटू साव, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-municipal-council-is-not-collecting-garbage-passersby-are-worried/">चक्रधरपुर

: नगर परिषद नहीं कर रहा कचरे का उठाव, राहगीर परेशान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही