Latehar: नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा पदाधिकारी कंचन कुमारी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर जिलास्तरीय युवा मंडल पुरस्कार हेतु उत्कृष्ट युवा मंडल का चयन किया जायेगा. इस पुरस्कार के लिए वैसे युवा मंडल, जो जिला के नेहरू युवा केंद्र से सबंद्धता प्राप्त हों और सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम 1860 या राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के संबंधित अधिनियम के तहत पंजीकृत हों, आवेदन कर सकते हैं. उनके द्वारा वर्ष 2021-22 में किये गये सामाजिक कार्यों के आधार पर जिलास्तरीय उत्कृष्ट युवा मंडल पुरस्कार हेतु चयन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/cid-arrested-two-cyber-criminals-who-cheated-rs-3-50-lakh-in-ranchi/">रांची
में 3.50 लाख की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को सीआईडी ने किया गिरफ्तार
विधानसभा उपचुनाव : जिले में निषेधाज्ञा लागू [wpse_comments_template]
में 3.50 लाख की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को सीआईडी ने किया गिरफ्तार
23 जनवरी शाम 4 बजे तक जमा कर सकते हैं आवेदन
जिला युवा पदाधिकारी कंचन कुमारी ने बताया कि इच्छुक युवा मंडल 23 जनवरी की शाम चार बजे तक अपना आवेदन संबंधित प्रपत्र में भर कर सभी दस्तावेजों के साथ नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय में जमा कर सकते हैं. पुरस्कार के विजेता का चयन जिलास्तरीय समिति द्वारा किया जायेगा. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा मंडल को 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी. विजेता स्वतः ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त कर लेंगे. राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा मंडल को 75 हजार रुपये राशि प्रदान की जायेगी. इसके बाद वे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. इसे भी पढ़ें: रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-prohibitory-orders-in-force-in-the-district/">रामगढ़विधानसभा उपचुनाव : जिले में निषेधाज्ञा लागू [wpse_comments_template]
Leave a Comment