Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में शामिल हुए मनीष जायसवाल, बोले- ज्ञानवर्धक विचारों का आदान- प्रदान सुखद अनुभव

Hazaribagh : मुंबई में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन- 2023 में झारखंड के कई विधायकों के साथ हजारीबाग के बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल भी शामिल हुए. सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल होने के बाद हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि विभिन्न संस्कृतियों को संजोये देशभर से पधारे विभिन्न क्षेत्रों के विधायक साथियों से आत्मीय भेंट तथा ज्ञानवर्धक विचारों का आदान- प्रदान हुआ. यहां लघु भारत का दर्शन हुआ, वहीं उनके सुखद अनुभव को जानने और अपने क्षेत्र में उन सभी को जनहित में उतारने का सकारात्मक अवसर मिल पाएगा. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
विधायक ने बताया कि जनसेवा और क्षेत्र के विकास के साथ क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को पहली बार राष्ट्रीय फलक पर रखना और राष्ट्र के विभिन्न कोने से आए अन्य विधायक साथियों से उनके क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के बारे में जानना-समझना और फिर उनके अच्छे सोच को अपने क्षेत्र में धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में देशभर के विधायक और विधान पार्षद का महाजुटान हुआ. वहां कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन और चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-girl-student-murdered-after-rape-police-disclosed-the-matter/">चतरा

: दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या, पुलिस ने मामले का किया खुलासा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही