Search

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस: 11 आरोपियों ने मांगी जमानत

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए 11 आरोपियों ने जमानत याचिका दाखिल की है. इनकी ओर से AJC योगेश कुमार की कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई गई है. बता दें कि गिरफ्तारी के बाद 13 अप्रैल को मामले के 166 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था. इसके बाद इन्हें जेल भेज दिया गया था.
 
दरअसल  तमाड़ के रड़गांव से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था. अंतरराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह सरगना के 5 आरोपी भी इसमें शामिल हैं. गिरोह में अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद शामिल हैं. वहीं 7 महिलाएं भी शामिल हैं. बताया जाता है कि गैंग के एजेंटों की ओर से अभ्यर्थियों को प्रश्न उपलब्ध कराए गए थे और इसका उत्तर रटाया जा रहा था.

तमाड़ के रड़गांव में अभ्यर्थियों को जमा कर रखा गया था. अभ्यर्थियों से 15-15 लाख में सौदा हुआ था. अभ्यर्थियों के मोबाइल, एडमिट कार्ड,गैंग के द्वारा कब्जा में ली गई थी. कुछ अभ्यर्थियों द्वारा बैंक चेक भी गैंग के सदस्यों के नाम पैसा दिया गया था. मामले में तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. 

शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि रड़गांव में एक अर्ध निर्मित स्थान पर 164 से अधिक अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा है. जिसे लेकर विशेष छापेमारी दल ने 11 अप्रैल की देर रात वहां छापा मारा था. वहां एक अर्धनिर्मित भवन के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा लगा था. भवन के पास जैसे ही पुलिस की छापेमारी टीम पहुंची, वहां जमा लोग इधर-उधर भागने लगे थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही