Ranchi : उत्पाद विभाग में 20 अगस्त से 583 पदों पर सिपाहियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होनी है. इसके सफल आयोजन किये जाने को लेकर एडीजी मुख्यालय ने झारखंड पुलिस मुख्यालय में आज मंगलवार को 11:30 बजे से बैठक बुलायी है. एडीजी मुख्याल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में झारखंड पुलिस मुख्यालय के अधिकारी के अलावा चयन परिषद के मेंबर और अध्यक्ष शामिल होंगे.
13 दिनों में हर चयन पर्षद में 73405 अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल टेस्ट
बता दें कि उत्पाद विभाग में सिपाही नियुक्ति को लेकर सात चयन पर्षद का गठन किया गया है. जिनमें कुल 513,832 अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट (शारीरिक परीक्षा) का आयोजन किया जायेगा. जिस सात चयन पर्षद का गठन किया गया है, उसमें रांची 1, रांची 2 , गिरिडीह, पलामू, हजारीबाग, जमशेदपुर और साहेबगंज शामिल है. सभी चयन पर्षद में 13 दिनों तक फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जायेगा. इन 13 दिनों में हर चयन पर्षद में 73405 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी. 1980 के बाद उत्पाद सिपाही की नहीं हुई है नियुक्ति
राज्य में उत्पाद विभाग में अंतिम नियुक्ति वर्ष 2016 में हुई थी. साल 2016 में सहायक अवर निरीक्षक एवं अवर निरीक्षक उत्पाद पद पर नियुक्ति की गयी थी इसके बाद से उत्पाद विभाग में कोई नियुक्ति नहीं हुई है. वहीं राज्य में उत्पाद विभाग में सिपाही की नियुक्ति 32 वर्षों से नहीं हुई है. सिपाही की अंतिम नियुक्ति वर्ष 1980 में एकीकृत बिहार के समय हुई थी. राज्य में उत्पाद सिपाही के कुल 622 पद सृजित हैं. वर्तमान में 589 पद रिक्त है. वहीं सहायक अवर निरीक्षक के 105 में से 86 और अवर निरीक्षक उत्पाद के 125 में से 78 पद फिलहाल खाली हैं, [wpse_comments_template]
Leave a Comment