Ramgarh: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को सहायक आयुक्त उत्पाद सुनील कुमार चौधरी के आदेशानुसार उत्पाद बल एवं सशस्त्र गृहरक्षक बल के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाया गया. यह अभियान रामगढ़ थाना अंतर्गत गौशाला विकास नगर, जारा बस्ती, बुढा खुखरा आदि जगहों में चलाया गया. छापेमारी अभियान में कुल 3.75 लीटर अवैध विदेशी शराब, 25 लीटर महुआ शराब एवं 590 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया. इस दौरान छापेमारी अभियान में बुढा खुखरा से घनश्याम चौधरी एवं अजय कुमार मुंडा को गिरफ्तार किया गया, जबकि ज़ारा बस्ती के लालजी महतो एवं पिंटू मुंडा के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया. छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार, अवर निरीक्षक अमित मड़की, सिपाही नरेश महतो, कमलेश कुमार, प्रेम सिंह, विनय सिंह एवं अधीनस्थ सशस्त्र गृहरक्षक के जवान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”
आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट [wpse_comments_template]
रामगढ़: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने मारा छापा
Leave a Comment