Search

 
 
 

EXCLUSIVE: बिक चुकी है जिला स्कूल कम्पाउंड की 6 बीघा जमीन, कोलकाता की कंपनी के नाम है दस्तावेज

 
Vinit Abha Upadhyay Ranchi: रांची के ऐतिहासिक शहीद स्थल स्थित जिला स्कुल कंपाउंड की भूमि की खरीद-बिक्री हो गई है. यह खरीद-बिक्री वर्ष 1936 में 6 जनवरी को नागपुर में हुई है और 34,337 रुपये में खरीद-बिक्री का सौदा हुआ है. इस इलाके को कमिश्नर कम्पाउंड के नाम से भी जाना जाता है. जिला स्कूल ग्राउंड की भूमि के विक्रेता जीवराज सोनी थे, जिनके पिता का नाम दस्तावेज में राम पोद्दार दर्ज है. खरीददारी करने वाले व्यक्ति का नाम छोटमल जीवराज पोद्दार है और भूमि की खरीददारी मेसर्स साधु राम तुलाराम के नाम पर की गई है. भूमि की खरीददारी करने वाले का पता कोलकाता का है. खरीद-बिक्री के किए तैयार किए गए दस्तावेज में यह दर्शाया गया है कि उक्त भूमि का होल्डिंग नंबर-838 है. लेकिन जानकार बताते हैं कि ब्रिटिश काल में नगर निगम का गठन ही नहीं हुआ था. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-reprimanded-ratu-co-and-ordered-nagdi-co-to-remove-illegal-encroachment/">रांची

DC ने रातू CO को लगाई फटकार, नगड़ी सीओ को अवैध कब्जा हटाने का दिया आदेश

दस्तावेज के अनुसार भूमि का विवरण

थाना नम्बर-205 मौजा-रांची प्लॉट नंबर-सीएस (सेटलमेंट सर्वे) 2082 होल्डिंग नंबर-838 वार्ड नंबर-2 भूमि का कुल क्षेत्रफल लगभग 6 बीघा और 3.5 कठ्ठा है. दरअसल वर्ष 1990 से पूर्व देश के कई बड़े शहरों में एकीकृत बिहार की भूमि की रजिस्ट्री आसानी से हो जाती थी, इसीलिए कोलकाता, मुंबई और मद्रास जैसे शहरो में रांची की कई भूमि की रजिस्ट्री हुई है और उसके दस्तावेज भी मौजूद हैं. जिस जिले की भूमि की रजिस्ट्री होती थी, उस जिले के रजिस्ट्री आफिस में एक प्रति भेजे जाने का नियम था. इसी नियम के तहत रांची रजिस्ट्री ऑफिस में उक्त भूमि की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज रिकॉर्ड के रूप में भेजे गए हैं. इसे भी पढ़ें - नेता">https://lagatar.in/leader-of-opposition-babulal-marandi-met-victims-and-condemned-stone-pelting-and-arson/">नेता

प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पीड़ितों से की मुलाकात, पथराव व आगजनी की निंदा की
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही