Saurabh Singh Ranchi : झारखंड में कोयला, बालू, पत्थर और आयरन ओर के अवैध खनन के खिलाफ हर दिन आठ मामले दर्ज हो रहे हैं. इसके अलावा सात लोगों की गिरफ्तारी और 11 वाहन भी जब्त किए जा रहे हैं. झारखंड में पिछले 860 दिनों के दौरान (जनवरी 2022 से 31 मई 2024 तक) यह कार्रवाई हुई है. कोयला, पत्थर और आयरन ओर की तुलना में बालू के अवैध खनन के खिलाफ ज्यादा मामला दर्ज किया हुआ है. वहीं गिरफ्तारी की बात की जाए तो अवैध कोयला खनन मामले में सबसे अधिक अरेस्टिंग हुई है.
Exclusive : अवैध खनन के खिलाफ झारखंड में हर दिन हो रही 7 गिरफ्तारी और 11 वाहन जब्ती
Last Updated: Jun 13, 2024 12:00 AM (IST)