Search

 
 
 

Exclusive: एक बड़े IAS ने पत्नी के नाम खरीदी एक करोड़ की जमीन, ED खंगाल रही कुंडली

 
Vinit Abha Upadhyay Ranchi : झारखंड में लैंड स्कैम, खनन घोटाला, टेंडर कमीशन घोटाला और अब शराब घोटाला की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी ED राज्य के एक सीनियर IAS अधिकारी की कुंडली खंगाल रही है. ED यह पता करने में जुटी है कि झारखंड में फिलहाल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे इस वरीय IAS ने जमीन की खरीद में कहां-कहां और कितना इन्वेस्टमेंट किया है. सूत्रों की मानें तो जिस IAS अधिकारी की कुंडली ED खंगाल रही है, उसने रांची के बड़गाईं अंचल क्षेत्र में भी जमीन खरीदी है. जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा है और यह शहर के पॉश इलाके में स्थित है. इस जमीन के दस्तावेज ED ने हासिल कर लिए हैं. जमीन IAS अधिकारी की पत्नी के नाम पर खरीदी गई है और पैसों का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है. जमीन की खरीद-बिक्री के लिए जो दस्तावेज तैयार किया गया है, उसमें खरीददार ने अपने पति का नाम लिखा है. लेकिन पति क्या करते हैं, यह नहीं लिखा गया है. जिस जमीन से जुड़े दस्तावेज ED खंगाल रही है वह सड़क किनारे स्थित है और उसपर फिलहाल एक निजी अस्पताल चल रहा है. ED इनके ठिकानों पर जल्द छापेमारी कर सकती है. इसके साथ ही झारखंड के कई और IAS और IPS के निवेश और जमीन की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने की जांच भी की जा सकती है. इसे भी पढ़ें - दंगल">https://lagatar.in/dangal-2024-bjp-will-come-twice-as-strong-in-koderma-many-thorns-in-the-way-of-opposition/">दंगल

2024 : कोडरमा में दोगुनी मजबूती से उतरेगी भाजपा, विपक्ष की राह में कई कांटे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही