Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Exclusive : म्यूटेशन के लिए CO पर दबाव डालते थे छवि रंजन, एक कारोबारी ने अरेंज करवाई थी गोवा ट्रिप

Vinit Upadhyay Ranchi : रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि लैंड स्कैम की परत दर परत तो खुलेगी. वहीं पूरे खेल में शामिल लोगों के चेहरे से नकाब हटाने के लिए ED छवि रंजन को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत मांगेगी. क्योंकि ED की अब तक की जांच में एजेंसी ने दावा किया है कि वर्ष 2020-2022 के दौरान रांची के डीसी के रूप में छवि रंजन ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया. साथ ही व्यक्तिगत लाभ के लिए कई भू-माफियाओं को अनुचित लाभ पहुंचाया. उन्होंने पैसों की रिश्वत भी स्वीकार की. पवार ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश के माध्यम से बड़गाईं मौजा स्थित एक भूखंड को प्रतिबंधित सूची से हटाने पर कई व्यक्तियों से एक करोड़ रुपये की वसूली की गयी. इतना ही नहीं चेशायर होम रोड की विवादित भूमि का म्यूटेशन विष्णु अग्रवाल और उनकी पत्नी के नाम पर करने के लिए बड़गाईं सीओ मनोज कुमार पर भी रांची डीसी रहते हुए छवि रंजन ने ही दबाव बनाया था. इसके एवज में विष्णु अग्रवाल ने छवि रंजन के लिए गोवा ट्रिप का इंतजाम किया और ताज अगोडा होटल में उनके रहने और घूमने की व्यवस्था करवाई. इसे भी पढ़ें - पड़तालः">https://lagatar.in/investigation-1-lakh-20-thousand-224-kg-bio-medical-waste-came-out-of-rims-in-a-year/">पड़तालः

निगम के डस्टबिन में RIMS फेंक रहा सवा लाख किलो बायो मेडिकल वेस्ट

भूमि की खरीद बिक्री के लिए छवि ने षड्यंत्र रचा

जेल की सलाखों के पीछे बंद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने खाता संख्या 140 की लगभग 7.16 एकड़ क्षेत्रफल वाली भूमि की खरीद बिक्री के लिए षड्यंत्र रचा. एक डमी व्यक्ति बिनोद सिंह के नाम पर म्यूटेशन के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया. नामांतरण के बाद यह संपत्ति श्याम सिंह और रवि सिंह भाटिया को बेच दी गई और उनके नाम से ही जमाबंदी दर्ज की गई. कागजों में इस जमीन की खरीद बिक्री 15.10 करोड़ रुडपे में दिखाई गई, जबकि इस भूखंड का वास्तविक मूल्य 29 करोड़ है. बिनोद सिंह के दावे को पहले सीओ और एलआरडीसी द्वारा वर्ष 2021 में आवेदन खारिज कर दिया गया था. लेकिन छवि रंजन ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और बिनोद सिंह के नाम पर नामांतरण की अनुमति दी. छवि रंजन द्वारा इस जमीन की पिछली जमाबंदी भी रद्द कर दी गई थी, जो कि साहू परिवार के नाम पर थी. जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस को उक्त स्थल पर चारदीवारी खड़ी करने में इन व्यक्तियों की सुविधा के लिए निर्देश जारी किए थे. इसे भी पढ़ें - निलंबित">https://lagatar.in/ias-chhavi-ranjan-will-be-suspended-waiting-for-eds-letter/">निलंबित

होंगे आईएएस छवि रंजन, ईडी के पत्र का इंतजार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही