Search

 
 
 

EXCLUSIVE: ED के हाथ लगे IAS मनीष रंजन व आलमगीर के OSD संजीव की प्रॉपर्टी डिटेल

 
Vinit Abha Upadhyay Ranchi : केंद्रीय जांच एजेंसी (ED) झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव और फिलहाल राज्य में राजस्व सचिव के पद पर तैनात वरीय IAS अधिकारी मनीष रंजन, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल समेत जहांगीर आलम की प्रॉपर्टी और इन्वेस्टमेंट की जानकारी इकठा कर रही है. ईडी को अब तक यह जानकारी मिली है कि मनीष रंजन उनकी पत्नी और पारिवारिक सदस्यों के नाम पर सिर्फ रांची जिला में 3 प्रॉपर्टी खरीदी गई है. मनीष रंजन उनकी पत्नी और पारिवारिक सदस्यों के नाम पर जो सम्पति खरीदी गई है, वह फ्लैट और जमीन है. एक सम्पति पिछले वर्ष ही खरीदी गई है, जिसकी कीमत लाखों में है. एक प्रॉपर्टी की कीमत तो करीब 95 लाख रुपए से भी ज्यादा की है. इसके साथ ही मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसकी पत्नी के नाम पर भी इन्वेस्टमेंट की जानकारी ED को मिली है. ED को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक संजीव लाल और उसकी पत्नी के नाम पर रांची में तीन प्रॉपर्टी खरीदी गई है. संजीव लाल ने पिछले 7-8 वर्षों के अंदर ही तीनों प्रॉपर्टी खरीदी है. टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच ईडी ने तेज कर दी है. अब तक इस केस में आलमगीर आलम,विभाग के अभियंता प्रमुख बीरेंदर राम,संजीव लाल जहांगीर समेत कई प्रमुख लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसी केस में वरीय IAS अधिकारी मनीष रंजन से ईडी एक बार पूछताछ भी कर चुकी है और एजेंसी ने उन्हें दुबारा पूछताछ के लिए भी बुलाया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही