Search

 
 
 

EXCLUSIVE: फर्जी डीड बनाने के मास्टर माइंड सद्दाम के पास से मिली पूर्व CM के कब्जे वाली CNT नेचर भूमि की बनी जेनरल डीड

 
Vinit Abha Upadhyay Ranchi : ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में जिस आरोपी मोहम्मद सद्दाम को मंगलवार को गिरफ्तार किया है. उससे एजेंसी चार दिनों तक पूछताछ करेगी. ईडी ने मोहम्मद सद्दाम के ठिकाने पर जब पिछले वर्ष छापेमारी की थी, उस दौरान ईडी ने करीब 36 डीड बरामद किए थे. यह सभी डीड रांची के अलग-अलग इलाकों में स्थित भूखंडों के हैं, जिसका कुल रकबा लगभग 500 एकड़ है. छापेमारी के क्रम में ईडी को सद्दाम के ठिकाने से कुछ दस्तावेज ऐसे भी मिले थे जो बड़गाईं अंचल स्थित उस भूमि से संबंधित हैं, जिसपर कब्जा करने से जुड़े लैंड स्कैम के केस में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है. यह भूमि रांची के बड़गाईं अंचल में स्थित है. जिसका कुल रकबा 8.46 एकड़ है. जानकारी के मुताबिक, उक्त भूखण्ड के एक बड़े हिस्से का डीड किसी व्यक्ति के नाम पर बना दिया गया है, जो संदिग्ध है. ईडी सद्दाम से यह पूछताछ करना चाहती है कि पूर्व सीएम से जुड़ी भूमि के दस्तावेज उसके पास कहां से और क्यों आए. ईडी यह भी जानने की कोशिश करेगी कि दस्तावेज फर्जी तो नहीं हैं, जिनका इस्तेमाल भविष्य में किया जाना था. ईडी ने जिस सद्दाम को गिरफ्तार किया है, वह फर्जी डीड बनाने का मास्टरमाइंड माना जाता है. गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने सद्दाम को PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया. इस दौरान ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि आरोपी से 7 दिनों तक पूछताछ की अनुमति दी जाए. जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए चार दिनों की रिमांड की मंजूरी दे दी है. इसे भी पढ़ें -पूर्व">https://lagatar.in/in-the-land-scam-related-to-former-cm-hemant-ed-arrested-saddam-the-mastermind-of-making-fake-deed-sought-7-days-custody-from-the-court/">पूर्व

CM हेमंत से जुड़े लैंड स्कैम में ED ने फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम को किया गिरफ्तार, कोर्ट से मांगी 7 दिन की कस्टडी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही