Saurav Singh Ranchi : झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी इन दिनों दुबई की सैर कर रहा है. जिसकी एक तस्वीर भी सामने आयी है. हम बात कर रहे हैं, जेल में बंद अपराधी अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह की, जिसकी गिरफ्तारी झारखंड समेत कई राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती है. सुनील मीणा मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घडसाना के नयी मंडी का रहने वाला है. सुनील लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विश्वस्त लोगों में रह चुका है. वर्क वीजा पर भारत से मलेशिया गया सुनील कुआलालमपुर में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और संपत नेहरा के जरिये लॉरेंस के संपर्क में आया और मलेशिया से ही अपराध की दुनिया में अपनी जड़े जमाने लगा. वह लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में हत्या, रंगदारी वसूली, फायरिंग जैसे घटनाओं को अंजाम दिलाने लगा. झारखंड पुलिस की एटीएस ने सुनील का पासपोर्ट रद्द करा दिया है और वह एटीएस के डीएसपी व एसआई साहू को गोली मारने से जुड़े मामले में वांछित है.
EXCLUSIVE : झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी सुनील मीणा दुबई की कर रहा सैर, देखें तस्वीर...
Last Updated: Jun 27, 2024 12:00 AM (IST)