Search

 
 
 

Exclusive - लैंड स्कैम : ईडी पता लगायेगी रैकेट से किस- किस को फायदा हुआ, कौन सरकारी कर्मचारी और सफेदपोश शामिल

 
Vinit Upadhyay Ranchi :  रांची के बरियातू स्थित सेना की जमीन और चेशायर होम रोड की भूमि की खरीद- बिक्री के आरोपियों को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से आरोपियों को दोबारा 5 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत मांगी गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. गिरफ्तार किये गये सभी अभियुक्तों से ईडी ने चार दिनों तक पूछताछ की है. इसमें कई अहम जानकारी सामने आयी है. लेकिन अभी भी ईडी कई सवालों का जवाब ढूंढ़ रही है. ईडी ने जिन आरोपियों को रिमांड पर लिया है, उनमें कारोबारी प्रदीप बागची, कर्मचारी भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं. अब तक की जांच में क्या- क्या जानकारी सामने आयी है और किन- किन सवालों के जवाब ईडी तलाश रही है, अपनी इस खबर में हम आपको बता रहे हैं.--
1- ईडी ने छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और डिजिटल उपकरण जब्त किये हैं. उनकी स्क्रूटनी जरूरी है, ताकि जांच आगे बढ़ सके.
2- जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि अफसर अली उर्फ अफसू इस पूरे घोटाले और रैकेट का मास्टरमाइंड है. सद्दाम, प्रदीप बागची, तलहा और इम्तियाज ने कई प्लॉट पर कब्जा किया है और उसका पावर ऑफ अटॉर्नी भी लिया है. भानु इन्हें अंचल कार्यालय में मौजूद ओरिजिनल दस्तावेज मुहैया करवाता था, ताकि उसका डुप्लिकेट तैयार किया जा सके.
3- हल्का कर्मचारी भानु प्रताप के यहां हुई छापेमारी में कई दस्तावेज मिले हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि उक्त आरोपी कई दूसरी जमीनों के पेपर और एग्रीमेंट तैयार कर रहा था.
4- पूरा फर्जीवाड़ा करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का है, जिसमें कई लोग शामिल हैं. इस खेल में सरकारी अफसर भी शामिल हैं, जिनकी मदद से सफेदपोश लोगों को भी फायदा हुआ है. ईडी उनकी भी तलाश कर रही है.
5- सभी आरोपी अब तक की पूछताछ में यह नहीं बता रहे हैं कि इस पूरे रैकेट में कौन- कौन शामिल हैं.
6- इस पूरे प्रकरण में किस- किस को फायदा हुआ और किसका क्या रोल है, यह भी गिरफ्तार आरोपी नहीं बता रहे हैं.
7- अब तक पूरे रैकेट ने कहां- कहां की भूमि का पेपर तैयार किया और कहां- कहां जमीन पर कब्जा किया, यह भी नहीं बता रहे.
इसे भी पढ़ें – बड़ी">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-submits-closure-report-to-court-relatives-of-deceased-said-will-fight-till-supreme-court/">बड़ी

खबर : बकोरिया कांड- सीबीआई ने कोर्ट को सौंपी क्लोजर रिपोर्ट, मृतक के परिजन बोले-सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही