Search

 
 
 

EXCLUSIVE : चतरा के आम्रपाली कोल परियोजना में कोयला उठाव के नाम पर प्रति टन आठ रुपये की वसूली

 

डिस्पैच ऑफिसर ने कहा-बिना दिए नहीं होगा काम

Saurav Singh Ranchi : चतरा के आम्रपाली कोल परियोजना में कोयला उठाव के नाम पर प्रति टन आठ रुपये की वसूली होती है. पैसा दिए बिना कोई भी डीओ होल्डर कोयला का उठाव नहीं कर सकता. इसकी शिकायत मिलने पर बीते चार अप्रैल को आम्रपाली परियोजना में सीबीआई ने छापेमारी की थी. सीबीआई ने डिस्पैच अधिकारी सुधांशु कुमार शर्मा व क्लर्क जीतेन गंझू को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. टंडवा थाना क्षेत्र के बुकरु गांव निवासी डीओ होल्डर कृष्णा कुमार ने सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी. जिसके बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की थी. कृष्णा गुप्ता ने सीबीआई को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपा था. जिसके मुताबिक कोयला का उठाव करने के बदले हर कोयला कारोबारी को आठ रुपये प्रति टन देने पड़ते हैं. पैसा नहीं देने पर कोयला का उठाव करने नहीं दिया जाता है. तरह-तरह की परेशानियां उत्पन्न की जाती है. लगातार न्यूज नेटवर्क के पास ऑडियो का स्क्रिप्ट उपलब्ध है. जिसके मुताबिक डिस्पैच ऑफिसर सुधांशु शर्मा ने डीओ होल्डर कृष्णा से साफ कहा था कि बिना पैसे दिए काम नहीं होगा. पढ़ें बातचीत का अंश. डीओ होल्डर : सर कितना हुआ डिस्पैच ऑफिसर : तुम्हारा कौन डीओ है. डीओ होल्डर : 1003 और 1002 डिस्पैच ऑफिसर : ये सब डीओ कौन उठाया. डीओ होल्डर : कौन सा. डिस्पैच ऑफिसर : 702 या श्याम सेल. डीओ होल्डर : हां. डिस्पैच ऑफिसर : 828, 691 टन शुभ.. कृष्णा किशोर. डीओ होल्डर : मेरा नहीं हैं. 702 मेरा था, जो हम भिजवाए थे पैसा लास्ट में रोहित के हाथ से 30 हजार रुपया. डिस्पैच ऑफिसर : कब भिजवाए थे. डीओ होल्डर : आप से बात किए थे एक बार जब हमलोग रांची में थे. बोले थे हम रांची में हिसाब कर रहे हैं, फिर आके हिसाब करेंगे. फिर 12 हजार रुपये बचा था. 12 हजार भर दिया जब साइन करवाने आए थे आप से. डिस्पैच ऑफिसर : इससे पहले आधुनिक प्रेम उठाया था. डीओ होल्डर : हां प्रेम उठाया था. डिस्पैच ऑफिसर : 951 कौन उठाया था. डीओ होल्डर : नहीं पता सर डिस्पैच ऑफिसर : 1000 टन कौन किशोर. डीओ होल्डर : नहीं पता सर डीओ होल्डर : 3798 टन दो डीओ हैं. डिस्पैच ऑफिसर : कितना बचा है, काम खत्म हो गया. डीओ होल्डर : लास्ट है. डीओ होल्डर : कितना हो गया सर. डिस्पैच ऑफिसर : 8000 हुआ न दोनों मिलाकर. डीओ होल्डर : 7596, 3798 टन करके कितना हो जायेगा सर. डिस्पैच ऑफिसर : 91000 डीओ होल्डर : 91000 में फिलहाल कितना देना पड़ेगा. डिस्पैच ऑफिसर : पूरा, तभी काम बढ़ेगा. डीओ होल्डर : 91000 हजार देना पड़ेगा. डिस्पैच ऑफिसर : हां. इसे भी पढ़ें : हे">https://lagatar.in/o-precious-jewel-of-the-cowshed-do-not-inflict-torture-on-the-innocent-members/">हे

गोशाला के अनमोल रतन, तू भोले-भाले सदस्यों पर न ढा सितम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही