Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीईजीएस, पीजी और जीआरएस पोर्टल पर लंबित आवेदनों को निष्पादित करें : डीसी।। समेत कोडरमा की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : समाहरणालय सभागार में डीसी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में डीईजीएस, पीजी पोर्टल, जीआरएस पोर्टल पर आवेदनों के निस्तारण करने को लेकर बैठक की गई. डीसी ने अपर समाहर्ता, अंचल कार्यालय कोडरमा/चंदवारा/जयनगर/डोमचांच नगर परिषद् झुमरी तिलैया नगर पंचायत कोडरमा/डोमचांच, जिला आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग, रजिस्ट्री कार्यालय, श्रम, नियोजन कार्यालय , कृषि विभाग, बैंक, बीडीओ कोडरमा/सतगावां, विद्युत विभाग, खनन विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, अनुमंडल कार्यालय समेत अन्य विभागों के पीजी पोर्टल पर लंबित आवेदनों की समीक्षा की. डीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को पोर्टल पर लंबित आवेदनों को निस्तारण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं से संबंधित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें. आवेदनों के निस्तारण को लेकर वरीय पदाधिकारी को मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यालय में आने वाले आमजनों की समस्या का समाधान करेंगे. आमजन कार्यालय का चक्कर न काटें, इसके लिए समस्या को सुनते हुए उसका समाधान करें. साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जन वितरण प्रणाली के डीलर से समन्वय स्थापित कर राशनकार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जागरूक करने को कहा. साथ ही राशन वितरण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीसी ने जिले में संचालित सीएससी का सूची उपलब्ध कराने का निर्देश सीएससी मैनेजर को दिया. कोडरमा में संचालित डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक प्रशिक्षण सेंटर के संचालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

सृजन महिला विकास मंच ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 

विभिन्न प्रतियोगिता में बच्चियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/8-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा : सृजन महिला विकास मंच ने पथलडीहा गांव में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया. जिसमें परियोजना कार्यक्षेत्र के 17 गांव के 300 से अधिक किशोरियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव और शांति प्रिया, पथलडीहा पंचायत की मुखिया वैजन्ती देवी, संस्था सचिव नर्गिस खातून, परियोजना समन्वयक ललिता सांगा व अन्य लोग मौजूद रहे. बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बाल विवाह, बाल मजदूरी, बच्चियों को हिंसा मुक्त करने और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रैली निकली गई. अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर में संस्था के द्वारा किशोरियों के साथ विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक व खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया. जिसमें किशोरियों के द्वारा भ्रूण हत्या रोकथाम व जागरुकता के लिए संगीत व डांस प्रस्तुत किया गया. किशोरियों ने फैंसी ड्रेस, चम्मच रेस, सुई धागा रेस, फुटबॉल मैच, भाषण, क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के बाद विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरुष्कार का वितरण किया गया. इस मौके पर संस्था की सचिव नर्गिस खातून ने बताया कि कार्यक्रम का पूरा अरेंजमेंट किशोरी मंच की बच्चियों ने की है. संस्था की बच्चियां सशक्त होकर दूसरी लड़कियों के लिए एक मिशाल बन रही हैं, चाहे वह शिक्षा, खेलकूद, या कोई भी मैनेजमेंट हो. जिला परिषद सदस्य शांति प्रिया ने कहा कि मुझे सृजन महिला विकास मंच के कार्यक्रमों में शामिल होने में हमेशा ख़ुशी होमी है. इस संस्था के कठिन प्रयासों से हमारी किशोरियां अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव कर पा रही हैं. इसका पूरा श्रेय संस्था की सचिव नर्गिस खातून की कठिन मेहनत व लगन को जाता है. साथ ही जिला उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि लड़कियों को परिवार व समाज से मौका नहीं मिलता है, अगर उन्हें मौका दें तो वह हमारा सर कहीं झुकने नहीं देगी. परियोजना समन्वयक ललिता सांगा के धन्यवाद ज्ञापन दिया.

 अवैध रूप से ढिबरा उत्खनन कर रहा हाइवा जब्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/5-31.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा : डोमचांच वन प्रक्षेत्र के मसनोडीह मेन पहाड़ी से वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर ढिबरा उत्खनन में लगे एक जेसीबी को जब्त किया है. जिसको लेकर डोमचांच वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) रवीन्द्र कुमार ने बताया कि डीएफओ को गुप्ता सूचना मिली थी कि मसनोडीह मेन पहाड़ी के वन क्षेत्र में ढिबरा का अवैध उत्खनन किया जा रहा है. जिसके बाद ढाब थाना और डोमचांच थाना के सहयोग से मसनोडीह मेन पहाड़ी जंगल में छापामारी की गयी. जहां से एक जेसीबी को जब्त किया गया. वहीं उन्होंने बताया कि वन अधिनियम के तहत जेसीबी मालिक मसनोडीह मनोहर मेहता, पिता कार्तिक मेहता व उत्खनन में शामिल दो अन्य लोगों पर वन वाद दायर किया गया है. छापेमारी दल में डोमचांच रेंजर रवीन्द्र कुमार, प्रभारी वनपाल अनिल कुमार साव, पीयूष प्रभाकर, वनरक्षी इस्लाम अंसारी, अभिमन्यु कुमार, संतोष कुमार, पिंटू पंडित, ढाब व डोमचांच थाना पुलिस शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-naxalites-set-on-fire-four-vehicles-engaged-in-railway-line-construction-work/">हजारीबाग

: रेल लाइन निर्माण कार्य में लगे चार वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही