Search

 
 
 

30 दिनों में दाखिल-खारिज मामलों का करें निष्पादन : अपर समाहर्ता

 
अपर समाहर्ता ने की राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा Garhwa: गढ़वा समाहरणालय स्थित सभागार में अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह ने राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से दाखिल खारिज, राजस्व संग्रहण, भूमि सीमांकन, सर्टिफिकेट, लैंड ट्रांसफर समेत अन्य कार्यों की समीक्षा हुई. प्रारंभ में अपर समाहर्ता ने विभिन्न अंचलों से प्राप्त अद्यतन प्रतिवेदन रिपोर्ट के आधार पर बिंदुवार समीक्षा की. दाखिल खारिज संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अपर समाहर्ता ने धुरकी, रमना, श्री बंशीधर नगर समेत अन्य अंचलों को 30 दिनों के अंदर दाखिल खारिज के मामले का निष्पादन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया. किसी भी आवेदन को बिना किसी कारण 30 या 90 दिनों तक लंबित नही रखने को कहा. अंचल कार्यालय से निर्गत होने वाले विभिन्न प्रमाण पत्र को लेकर भी अपर समाहर्ता ने प्राथमिकता के आधार पर प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-सफदर">https://lagatar.in/safdars-literature-and-theater-reflects-brotherhood-govind/">सफदर

का साहित्य और रंगकर्म भाईचारा को प्रतिबिंबित करता है : गोविंद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/08rc_m_37_08012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

कोई भी कार्य जानबूझकर लंबित न रखें : पंकज कुमार सिंह

पीजी पोर्टल पर आपूर्ति से जुड़ा मामलों की समीक्षा के क्रम में 81 आवेदन लंबित पाए गए, जिसका निष्पादन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया. केसीसी योजना का लाभ आदिम जनजाति के परिवारों को देने को लेकर अपर समाहर्ता द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को परिवारों की सूची लेकर छूटे हुए लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर केसीसी योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया. साथ ही लैंड ट्रांसफर की समीक्षा करते हुए कोल्ड स्टोरेज निर्माण समेत अन्य योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने को कहा. भूमि सीमांकन हेतु प्राप्त आवेदनों पर अमीन भेजकर तय समय पर भूमि सीमांकन करने का निर्देश दिया गया. कुछ कार्यों में पेंडेंसी को लेकर अपर समाहर्ता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अंचल अधिकारी एवं आंचल कार्यालय के कर्मी को सक्रिय होकर कार्य करने को कहा. अपर समाहर्ता ने कहा कि कोई भी कार्य जानबूझकर लंबित न रखे. मामलों का निष्पादन तय समय सीमा एवं प्राथमिकता के आधार पर करें. इस जिला स्तरीय राजस्व विभाग की बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, सभी अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-PIL">https://lagatar.in/eds-witness-in-pil-cash-case-said-rajeev-kumar-was-ticketed-twice-and-sent-to-kolkata/">PIL

कैश कांड में ED के गवाह ने कहा- राजीव कुमार को दो बार टिकट कटवाकर कोलकाता भेजा
[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही