Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हर विभाग में कुंडली मार कर बैठे हैं कार्यपालक अभियंता : सईद नसीम

Advertisement
Advertisement
Koderma: कोडरमा में करोड़ों की लागत से कई योजनाएं संचालित हो रही हैं. यह कार्य मात्र एक ही एजेंसी से कराये जाने पर सवाल उठ रहे हैं. सभी योजनाएं ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल अंतर्गत चल रही हैं. कांग्रेस नेता सईद नसीम एक ही एजेंसी से काम कराये जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के प्रभारी कार्यपालक अभियंता रामजी प्रसाद हैं. उनकी सेवा मात्र 2 माह बची है. वर्तमान में वे अपने विभाग के अलावा जिला परिषद, एनआरपी, नगर पंचायत कोडरमा व डोमचांच के अलावा नगर परिषद में बतौर प्रभारी कार्यपालक अभियंता के पद भी संभाल रहे हैं. वे वन मैन आर्मी की तरह सभी विभागों में कुंडली मार कर बैठे हैं. इसे भी पढ़ें- झामुमो">https://lagatar.in/jhamumo-supremo-arrives-in-laws-welcomes-guruji-in-rituals/">झामुमो

सुप्रीमो पहुंचे ससुराल, रीति-रिवाजों से हुआ गुरुजी का स्वागत          

पदस्थापित सहायक अभियंता बेकार बैठे हैं

जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में एसडीओ भी पदस्थापित हैं. लेकिन यहां प्रभारी कार्यपालक अभियंता रामजी प्रसाद खुद ही एसडीओ का भी कार्यभार संभाले हुए हैं. जबकि पदस्थापित सहायक अभियंता बेकार बैठे हैं. नसीम ने कहा कि जिला मुख्यालय अंतर्गत बागीटांड़ के पास लगभग दो करोड़ की लागत से बनाए जा रहे इनडोर स्टेडियम का आलम यह है कि यहां कार्यपालक अभियंता एसडीओ का भी कार्य देख रहे हैं. वहीं विभाग में कई अभियंताओं के रहते हुए जून माह में स्थानांतरित कनीय अभियंता मधुरेंद्र श्रीवास्तव नवंबर माह तक कागज पर बने रहकर योजना का बिल बनवा रहे हैं. जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए. सईद नसीम ने पूरे मामले पर विशेष जांच कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें-  Medininagar">https://lagatar.in/medininagar-two-killed-including-woman-in-direct-collision-of-two-motorcycles-family-immersed-in-mourning/">Medininagar

: दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में महिला समेत दो की मौत, मातम में डूबा परिवार         
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही