Search

 
 
 

50 हजार तक नकद रुपये लेकर चलने की छूटः के रवि कुमार

 
Ranchi: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार शनिवार को निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता की. इसमें रवि कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को सिर्फ एक व्यक्ति ने हटिया से अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया है. इसे लेकर अब तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में दाखिल नामांकनों की कुल संख्या 4 हो गयी है. उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को रविवार का अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं होंगे. एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि नकद 50 हजार रुपये लेकर चलने पर कोई पाबंदी नहीं है. 50 हजार से 10 लाख रुपये तक नकद लेकर चलने पर उसे जब्त कर संबंधित डीडीसी की कमेटी में यह परीक्षण होगा कि यह राशि चुनाव कार्य या आपराधिक गतिविधि से जुड़ा है या नहीं. अगर इससे जुड़ा मिला, तो उसे जब्त कर कानूनी कार्रवाई होगी. कमेटी अगर आश्वस्त होती है कि राशि वैध है, तो उसे संबंधित व्यक्ति को सौंप देगी. वहीं अगर किसी को बैंक आदि में रुपये जमा करना होता है, तो वह डीडीसी की पूर्वानुमति लेकर बिना रोक टोक ऐसा कर सकता है. 10 लाख से ऊपर की जब्त राशि के मामले को आयकर विभाग देखेगा. उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक तीन करोड़ 15 लाख से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त की गयी है. 49.61 लाख की सर्वाधिक जब्ती पाकुड़ में हुई है. इसी प्रकार धनबाद में 46.72 लाख, दुमका में 34.23 लाख और पलामू में अब तक 29.04 लाख रुपये मूल्य के अवैध सामान और नकदी की जब्ती हुई है. 10 लाख से अधिक जब्ती वाले जिलों में गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खारसावां और रांची शामिल हैं. इसमें राज्य पुलिस ने सर्वाधिक 1 करोड़ 60 लाख की जब्ती की है। वाणिज्य कर विभाग ने 61 लाख और आबकारी विभाग ने 59 लाख से अधिक की जब्ती की है. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/the-picture-of-jharkhand-is-changing-due-to-the-public-welfare-schemes-of-pm-babulal/">पीएम

की जन कल्याणकारी योजनाओं से बदल रही झारखंड की तस्वीर : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही