Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत और चीन के बीच तनाव कम करने की कवायद, 9 घंटे तक हुई वार्ता

New Delhi: भारत और चीन के बीच तनाव कम करने को लेकर दोनों देशों की 12वें राउंड की बैठक हुई. मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक नौ घंटे तक चली. इस दौरान दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के उपायों पर मंथन किया गया. पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पिछले साल के अप्रैल महीने से जारी विवाद के बीच शनिवार को भारत-चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की बातचीत हुई.

12वें दौर की बैठक

यह दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच होने वाली 12वीं दौर की वार्ता थी. सूत्रों के अनुसार, इस बातचीत में गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स आदि जैसे प्वाइंट्स से डी-एस्केलेशन पर विस्तार से चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें- परसुडीह">https://lagatar.in/two-arrested-for-robbing-21-lakh-ornaments-and-82-thousand-rupees-from-railway-workers-house-as-police-in-parsudih-and-burmaine/120992/">परसुडीह

व बर्मामाइंस में पुलिस बन रेलकर्मियों के घर से 21 लाख के गहने व 82 हजार रुपए लूटने वाले दो गिरफ्तार

चीन के सुझाव पर बैठक

एलएसी के चीन के पक्ष की ओर ओल्डी में हुई यह बैठक सुबह शुरू हुई थी, जोकि शाम साढ़े सात बजे तक चली. नौ घंटे की मैराथन बैठक में तनाव को कम करने को लेकर बातचीत की गई. पिछले दिनों एलएसी विवाद को खत्म करने के लिए चीन ने 26 जुलाई को बातचीत करने का सुझाव दिया था, जिसे भारत ने कारगिल विजय दिवस के चलते खारिज कर दिया था. बाद में बातचीत के लिए 31 जुलाई की तारीख तय की गई थी. इसे भी पढ़ें- टोक्यो">https://lagatar.in/tokyo-olympics-pv-sindhu-lost-in-semi-finals-boxer-pooja-rani-and-atanu-also-lost-womens-hockey-team-in-quarterfinals/120929/">टोक्यो

ओलंपिक : PV Sindhu सेमीफाइनल में हारीं, बॉक्सर पूजा रानी, तीरंदाज अतनु भी हारे, महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही