Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विभावि में लगी रक्तदान जागरूकता से संबंधित चित्रों की प्रदर्शनी, प्रिया कुमारी रहीं अव्वल

Hazaribagh: विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के यूसेट विभाग में लोगों में शनिवार को रक्तदान जागरूकता से संबंधित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई. इसमें करीब 27 प्रतियोगियों ने भाग लिया. प्रदर्शनी का अवलोकन, विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने किया. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ अमित पुरुषोत्तम ने रक्तदान के प्रति उदासीनता को देखते हुए लोगों को इस नेक पहल के प्रति जागरूक किया. वहीं प्रदर्शनी से प्रभावित होकर काफी लोगों ने रक्तदान किया. साथ ही भविष्य में भी रक्तदान करने की इच्छा जताई. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-years-arrested-in-brother-in-laws-murder-case-police-sent-to-jail/">जमशेदपुर

: जीजा की हत्या मामले में दो साले गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/RRRR-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

‘रक्तदान करने से आती है स्फूर्ति’

चित्र प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली ने प्रथम स्थान यूसेट की प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया कुमारी, द्वितीय स्थान तृतीय वर्ष की छात्रा आस्था अपूर्वा, तीसरा स्थान प्रथम वर्ष की छात्रा अनुष्का रानी, चतुर्थ स्थान फिजिक्स डिपार्टमेंट की छात्रा रिंकू महतो एवं पांचवा स्थान फिजिक्स की छात्रा मनीषा कुमारी को दिया. मुख्य अतिथि वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया. मौके पर निर्मल जैन ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताएं हमेशा होती रहनी चाहिए, ताकि समाज में रक्तदान के प्रति लोगों का रुझान बढ़े. झारखंड में रक्तदान के प्रति लोगों में काफी भ्रांतियां है कि रक्तदान करने से कमजोरी आती है, जबकि रक्तदान करने से लोगों में स्फूर्ति आती है और रोग प्रतिरक्षक क्षमता बढ़ती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में एलर्जी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के महासचिव विनीत छाबड़ा सह सचिव पुष्कर कुमार पुष्प, एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर खेमलाल महतो, एनएसएस की स्वयंसेवक सीमा, अनीश, आस्था, खुशी, वेंकटेश, प्रिंस, शुभांगी, निधि, आदित्य, धीरज, पवन, अभिषेक, शुभम, रत्नेश आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसे भी पढ़ें:गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-war-of-words-between-two-former-mlas-on-the-issue-of-degree-college-tug-of-war-over-non-majora-land/">गढ़वा

: डिग्री कॉलेज के मुद्दे पर दो पूर्व विधायकों में वाकयुद्ध, गैर मजरूआ जमीन को लेकर रस्साकशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही