Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एग्जिट पोल : त्रिपुरा में फिर भाजपा सरकार का अनुमान, नगालैंड में वापसी के संकेत, मेघालय में एनपीए को बढ़त की उम्मीद

New Delhi : पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे. सोमवार को मेघालय और नगालैंड में मतदान संपन्न हुआ. वहीं त्रिपुरा में बीते 16 फरवरी को वोट डाले गए थे. एग्जिट पोल के शुरूआती रुझानों में त्रिपुरा में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है. त्रिपुरा को लेकर इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को 36-45, कांग्रेस + लेफ्ट को 6-11और टिपरा मोथा+ को 9-16 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं.

त्रिपुरा में किसको कितना वोट?

एग्जिट पोल के अनुसार त्रिपुरा में बीजेपी को सबसे ज्यादा 45 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं. लेफ्ट+कांग्रेस के पास 32 फीसदी वोट जाने का अनुमान है. टिपरा मोथा+ को 20 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं. जबकि अन्य को 3 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.
आज तक एग्जिट पोल
भाजपा            :              36-45
कांग्रेस + लेफ्ट :              6-11
तिपरा मोथा+   :             9-16

नगालैंड में भाजपा की हो सकती है वापसी

मैटरिज-जी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार नगालैंड में भाजपा गठबंधन की वापसी हो सकती है. रुझानों के मुताबिक, नगालैंड में भाजपा और एनडीपीपी को 35-43, कांग्रेस को 1-3, एनपीएफ में 2-5 और अन्य को 6-11 सीटें मिलती दिख रही हैं.

मेघालय में बन सकती है एनपीपी की सरकार

वहीं, मैटरिज-जी न्यूज के एग्जिट पोल में मेघालय में एनपीपी को बढ़त मिलती दिख रही है. यहां एनपीपी 21-26 सीट, भाजपा 6-11, कांग्रेस 3-6 सीट और अन्य को 18-22 सीटें मिल सकती हैं. वहीं एक अन्य एग्जिट पोल में इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. एनपीपी के खाते में 18 से 24, बीजेपी की 4 से 8, कांग्रेस 6 से 12 सीटें रह सकती हैं. यानी कि किसी को भी बहुमत नहीं मिल रहा है. मेघालय 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों वाला राज्य है. यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के पास कम से कम 31 सीटें जीतनी होती हैं.

मेघालय का मौजूदा समीकरण

मेघालय में भाजपा, कांग्रेस, एनपीपी और तृणमूल कांग्रेस समेत इस बार 13 राजनीतिक दल मैदान में हैं. कुल 375 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इनमें 36 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. मेघालय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने 60-60 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों को टिकट दिया. इसके अलावा सीएम कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी ने 57 उम्मीदवारों, यूडीपी ने 46, एचएसपीडीपी ने 11, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 9, गण सुरक्षा पार्टी ने एक, गारो नेशनल काउंसिल ने दो, जनता दल (यूनाइटेड) ने तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा. एक सीट पर एक प्रत्याशी के निधन के चलते अभी 59 सीटों पर ही मतदान हुआ है. ऐसे में नतीजे भी इन्हीं 59 सीटों के आएंगे. बची हुई सीट पर बाद में उपचुनाव होगा.
इसे भी पढ़ें – डॉक्टर">https://lagatar.in/attack-on-doctor-ima-holds-emergency-meeting-said-cannot-provide-service-in-such-an-environment/">डॉक्टर

पर हमला: IMA ने की आपात बैठक, कहा- ऐसे वातावरण में नहीं दे सकते सेवा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही