Search

 
 
 

गोड्डा, मुजफ्फरपुर से गुजरात-महाराष्ट्र तक अंबुजा सीमेंट्स का विस्तार, वर्ष 2030 तक 155 MTPA क्षमता का लक्ष्य

अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा अंबुजा सीमेंट्स का यह विस्तार पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी भारत में कंपनी के विनिर्माण नेटवर्क को और मजबूत करेगा. गोड्डा के अलावा असम, बिहार के मुजफ्फरपुर, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी नई उत्पादन क्षमताएं विकसित की जाएंगी. कंपनी का मौजूदा सीमेंट उत्पादन नेटवर्क देशभर में फैला है, जिसमें 24 इंटीग्रेटेड प्लांट और 24 ग्राइंडिंग यूनिट शामिल हैं. इसकी वर्तमान सीमेंट क्षमता 113.5 एमटीपीए है.
 
  • झारखंड के गोड्डा में 2.9 MTPA क्षमता का नया सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट प्रस्तावित.
  • करीब ₹14,500 करोड़ के निवेश से देश के छह राज्यों में बढ़ेगी उत्पादन क्षमता.

Lagatar Desk

Ranchi/Ahmadabad: देश के सीमेंट उद्योग में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cement) ने विस्तार के अगले चरण की रूपरेखा तैयार की है. कंपनी देश के छह राज्यों में नए ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट्स के जरिए करीब 30 एमटीपीए सीमेंट क्षमता जोड़ने की योजना पर काम कर रही है. इस विस्तार कार्यक्रम में झारखंड के गोड्डा में 2.9 एमटीपीए क्षमता का नया सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट भी शामिल है. करीब ₹14,500 करोड़ के प्रस्तावित ग्रोथ कैपेक्स के साथ कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2030 तक अपनी कुल सीमेंट क्षमता को 155 एमटीपीए तक पहुंचाना है.

 

अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा अंबुजा सीमेंट्स का यह विस्तार पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी भारत में कंपनी के विनिर्माण नेटवर्क को और मजबूत करेगा. गोड्डा के अलावा असम, बिहार के मुजफ्फरपुर, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी नई उत्पादन क्षमताएं विकसित की जाएंगी. कंपनी का मौजूदा सीमेंट उत्पादन नेटवर्क देशभर में फैला है, जिसमें 24 इंटीग्रेटेड प्लांट और 24 ग्राइंडिंग यूनिट शामिल हैं. इसकी वर्तमान सीमेंट क्षमता 113.5 एमटीपीए है.

 

गोड्डा बनेगा पूर्वी भारत के विस्तार का अहम केंद्र

झारखंड के गोड्डा में प्रस्तावित 2.9 एमटीपीए क्षमता का सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट कंपनी के पूर्वी भारत विस्तार कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस क्षेत्र में कंपनी असम के रंगिया और होजाई में भी 2.9-2.9 एमटीपीए क्षमता की नई ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित करने की योजना बना रही है. बिहार के मुजफ्फरपुर में भी 2.9 एमटीपीए क्षमता का नया ग्राइंडिंग प्लांट प्रस्तावित है.

 

पूर्वी क्लस्टर में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ कंपनी असम के उमरांगसो में 4 MTPA क्षमता का नया क्लिंकर प्लांट भी विकसित करेगी. इससे सीमेंट उत्पादन के लिए जरूरी क्लिंकर की उपलब्धता मजबूत होगी और ग्राइंडिंग नेटवर्क को बेहतर समर्थन मिलेगा.

 

छह राज्यों में व्यापक विस्तार योजना

कंपनी की प्रस्तावित विस्तार योजना के तहत पश्चिमी क्लस्टर में करीब 15.5 MTPA, पूर्वी क्लस्टर में 11.6 MTPA और उत्तरी क्लस्टर में 2.9 MTPA की नई ग्राइंडिंग क्षमता जोड़ी जाएगी.

 

गुजरात में मुंद्रा और हजीरा में 2.9-2.9 MTPA क्षमता की नई ग्राइंडिंग यूनिट प्रस्तावित हैं. महाराष्ट्र में रायगढ़, कल्याण और अमरावती में 2.9-2.9 MTPA तथा दहाणू में 0.7 MTPA क्षमता जोड़ी जाएगी. उत्तर प्रदेश के दादरी में लाइन-2 के तहत 2.9 MTPA क्षमता का विस्तार प्रस्तावित है.

 

अंबुजा सीमेंट्स के सीईओ विनोद बाहेती ने कहा कि हमारे विस्तार का अगला चरण विकास की गुणवत्ता और अधिक संतुलित विनिर्माण नेटवर्क तैयार करने पर केंद्रित है. क्लिंकर और ग्राइंडिंग क्षमता के बीच बेहतर तालमेल तथा उच्च विकास क्षमता वाले बाजारों के करीब उत्पादन सुविधाएं विकसित करने से नेटवर्क में अधिक लचीलापन आएगा.

 

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में पंजाब के बठिंडा में 1.2 MTPA और राजस्थान के जोधपुर पेन्ना इंटीग्रेटेड यूनिट में 2 MTPA क्षमता के स्थिरीकरण और रैंप-अप की उम्मीद है. बिहार के वारिसलीगंज में 2.4 MTPA क्षमता की ग्राइंडिंग यूनिट भी इसी अवधि में चालू होने की योजना है. इन परियोजनाओं के साथ कंपनी की कुल सीमेंट क्षमता मार्च 2027 तक 119 MTPA तक पहुंचने की उम्मीद है.

 

अंबुजा सीमेंट्स ने अधिग्रहण के बाद 30 सितंबर 2026 तक 11 क्षमता विस्तार परियोजनाएं पूरी की हैं, जिनसे 16.3 MTPA सीमेंट और 9 MTPA क्लिंकर क्षमता जुड़ी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही