Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्गा सोरेन सेना कमिटी का हुआ विस्तार, जयश्री अध्यक्ष और राजश्री बनायी गयीं कार्यकारी अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Ranchi : विधायक सीता सोरेन की दोनों बेटियों ने दुर्गा सोरेन सेना कमिटी का विस्तार किया है. वहीं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर लिया हैं. बुधवार को पुरानी विधानसभा में विधायक सीता सोरेन की बड़ी बेटी जयश्री सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. बताया कि संगठन के पहले राज्यस्तरीय सम्मेलन में संगठनात्मक विस्तार तथा आंदोलनात्मक कार्यक्रम समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. जयश्री सोरेन ने बताया कि दुर्गा सोरेन सेना स्थानीय नीति, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और उनका आर्थिक, सामाजिक विकास, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा के लिए काम कर रही है. इसे भी पढ़ें - वाणिज्यकर">https://lagatar.in/commercial-tax-department-record-increase-in-revenue-collection-19750-crores-against-the-target-of-18422-crores/">वाणिज्यकर

विभाग : राजस्व वसूली में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 18422 करोड़ के लक्ष्य की तुलना में आया 19,750 करोड़

जिलाध्यक्षों के नाम की भी घोषणा

सम्मेलन में दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की गई. छह जिला अध्य़क्षों की घोषणा की गयी. सरायकेला खरसावां में सन्नी सिंह, रामगढ़ में हसीबुल अंसारी, चतरा में धनेश्वर गंझू, हजारीबाग में किशोर कुमार मेहता, बोकारो में आजाद अंसारी, दुमका में चंद्रमोहन हांसदा और जामताड़ा में अशोक हेम्ब्रम को जिलाध्यक्ष बनाया गया. महिला जिला अध्यक्ष की भी सूची जारी की गई. रांची में कामिनी देवी, चतरा में अनिमा कुजूर, रामगढ़ में गीता मुंडा और बोकारो में देवला टुडू को महिला जिला अध्यक्ष बनाया गया.

केद्रीय कमेटी की भी घोषणा

अध्यक्ष जयश्री सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष राजश्री सोरेन, मुख्य प्रवेक्षक सह प्रधान माहासचिव बिरसा हांसदा, महासचिव सह प्रवक्ता सदानंद सिंह, महासचिव सुनील कुमार, उपाध्यक्ष फिरोज मांझी, संतोष नायक और अर्जुन हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष शहंशाह खान, सचिव ओम प्रकाश मांझी,  शिवलाल मरांडी, संदीप कुमार, अशोक हेम्ब्रम, प्रवक्ता रविन्द्र सिंह और शेरु कुरैशी,  आईटी सेल प्रभारी रमेश महतो, सोशल मीडिया प्रभारी चंद्रेश बेदिया, कार्यालय प्रभारी रविंद्र नायक और  कार्यालय प्रभारी सुभाष सिंह को बनाया गया. इसे भी पढ़ें -  हेमंत">https://lagatar.in/jharkhand-government-is-giving-new-direction-to-the-state-kumar-jaimangal/">हेमंत

सरकार राज्य को नई दिशा दे रही है : कुमार जयमंगल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही