Search

 
 
 

संगठन के विस्तार से संघर्ष को मिलेगा बल: महेश्वर साहु

 
Ranchi: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने संगठन विस्तार के तहत केंद्रीय समिति में शामिल करते हुए कई लोगों को पदाधिकारी बनाया है. मैकलुस्कीगंज के पत्रकार और पुराने कार्यकर्ता बसंत कुमार पंकज को केंद्रीय संगठन महासचिव, खूंटी के अधिवक्ता राजन चौधरी को केंद्रीय समिति सदस्य व खूंटी जिला का प्रभारी बनाया गया. वहीं जरमुंडी (दुमका) के कपिलदेव मंडल को केंद्रीय सदस्य, देवघर जिले के सारवां के सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र मंडल को युवा मोर्चा का देवघर जिला अध्यक्ष बनाया गया है. जल्द ही और सदस्यों को पदधारही बनाया जायेगा. सभी पदधारियों को 18 जनवरी को रामगढ़ जिले के पतरातू डैम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शपथ ग्रहण कराया जायेगा. केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि वैश्य मोर्चा को सुदृढ़ बनाने का काम किया जा रहा है. वैश्य समाज की एकता और संगठन की मजबूती से मुद्दों पर संघर्ष को बल मिलेगा. इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-inaugurates-z-morh-tunnel-in-ganderbal-jammu-and-kashmir/">प्रधानमंत्री

मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में Z-Morh टनल का उद्घाटन किया
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">

style="color: #ff0000;">
https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q


Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">

style="color: #3366ff;">https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही