Search

 
 
 

वकीलों से सहयोग की अपेक्षा : पीडीजे

 
नव पदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने दिया योगदान Latehar: नव पदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने आज यहां योगदान दिया. इसके बाद जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के सहयोग के बिना बेंच का काम सुचारू रूप से नहीं हो सकता है. उन्होंने अधिवक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है. जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने नव पदस्थापित पीडीजे मनोज कुमार सिंह का स्वागत करते हुए पूर्व की भांति कार्यों का निष्पादन करने की अपील की. राजमणि प्रसाद ने अधिवक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निदान की मांग की. कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता राजीव रंजन कुमार पांडेय ने किया. इसे भी पढ़ें-अल्लू">https://lagatar.in/teaser-of-allu-arjuns-film-pushpa-2-released-release-date-of-the-film-also-revealed/">अल्लू

अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का टीजर जारी, फिल्म की रिलीज डेट भी आयी सामने

मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राजीव आनंद, द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार, तृतीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार झा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशि भूषण शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार स्वाती विजय उपाध्याय, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी मिथिलेश कुमार, प्रभारी न्यायाधीश राहुल कुमार ,प्रभारी लोक अभियोजक अशोक कुमार दास के अलावा अधिवक्ता संघ के सचिव वृंद कुमार मंचासीन थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय अधिवक्ता अरुण कुमार द्विवेदी मिथिलेश कुमार सिन्हा, मो समशुल कमर खान, अनिल कुमार ठाकुर, पंकज कुमार संजय कुमार, लाल अरविंद नाथ शाहदेव, सुनील कुमार, नवीन गुप्ता, बनवारी प्रसाद, वासुदेव पांडेय, देवेंद्र कुमार द्विवेदी, प्रदीप उपाध्याय, नरोत्तम पांडेय, मिथिलेश कुमार, सविता साहू, संतोष रंजन, अरविंद गुप्ता, कुमार अमित, विक्रांत सिंह, धीरेंद्र शुक्ला, प्रमोद कुमार पांडेय, अब्दुल सलाम, रमन कुमार महतो, स्वप्निल कुमार सिंह, कौशल किशोर पांडेय, आभाष कुमार, अशोक कुमार सिंह, रितु रानी, रजनीश भूषण और अमित कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/ias-officer-yash-jaluka-a-resident-of-jharkhand-was-attacked/">झारखंड

के रहने वाले आइएएस यश जालुका पर जानलेवा हमला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही