Search

 
 
 

न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएंः डीसी लातेहार

 
Latehar: डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय में विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उच्च एवं उच्चतम न्यायालय से सम्बंधित वादों में प्रति शपथ पत्र दायर किये जाने की विभागवार समीक्षा की गई. बैठक में पूर्व की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में अनुपालन के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया. विभागावार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने तय समय सीमा से पहले प्रति शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया. बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, विधि शाखा प्रभारी अनिल मिंज व अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, विडियो काॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीडीओ समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी जुड़े थे. इसे भी पढ़ें – वक्फ">https://lagatar.in/no-stay-on-wakf-law-government-given-seven-days-to-respond-status-quo-will-remain-sc/">वक्फ

कानून पर स्टे नहीं, सरकार को जवाब देने के लिए सात दिन की मोहलत, यथास्थिति बनी रहेगी : SC
   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही